1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Gold Price Today : सोने की कीमतों में देखी जा रही गिरावट, चांदी भी लुढ़की, जानिए क्या हैं लेटेस्ट भाव

Gold Price Today : सोने की कीमतों में देखी जा रही गिरावट, चांदी भी लुढ़की, जानिए क्या हैं लेटेस्ट भाव

 Written By: Pawan Jayaswal
 Published : Sep 27, 2024 11:05 am IST,  Updated : Sep 27, 2024 11:05 am IST

Gold Price Today on 27th september 2024 : शुरुआती कारोबार में सोना वायदा 221 रुपये की गिरावट के साथ 75,166 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया। वहीं, चांदी 367 रुपये की गिरावट के साथ 92,297 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करती दिखाई दी।

सोने चांदी के भाव- India TV Hindi
सोने चांदी के भाव Image Source : FILE

Gold Price Today on 27th september 2024 : सोने की कीमतों में शुक्रवार सुबह गिरावट देखने को मिली रही है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर 4 अक्टूबर 2024 की डिलीवरी वाला सोना शुरुआती कारोबार में 0.29 फीसदी या 221 रुपये की गिरावट के साथ 75,166 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया। वहीं, 5 दिसंबर 2024 की डिलीवरी वाला सोना 0.04 फीसदी या 30 रुपये की गिरावट के साथ 76,223 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया। वैश्विक बाजार में भी सोने की कीमतों में शुक्रवार को गिरावट देखी जा रही है।

चांदी की कीमतों में भी गिरावट

सोने के साथ ही चांदी के घरेलू वायदा भाव भी शुक्रवार सुबह गिरावट के साथ ट्रेड करते दिखे। एमसीएक्स एक्सचेंज पर 5 दिसंबर 2024 की डिलीवरी वाली चांदी शुरुआती कारोबार में 0.40 फीसदी या 367 रुपये की गिरावट के साथ 92,297 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करती दिखाई दी। 

वैश्विक बाजार में सोना

वैश्विक बाजार में कॉमेक्स पर सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। यह 0.08 फीसदी या 2.20 डॉलर की गिरावट के साथ 2692.70 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, सोने का वैश्विक हाजिर भाव इस समय 0.08 फीसदी या 2.21 डॉलर की गिरावट के साथ 2670.17 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।

वैश्विक स्तर पर चांदी

शुक्रवार सुबह चांदी की वैश्विक कीमतों में गिरावट देखने को मिली। कॉमेक्स पर चांदी का भाव शुक्रवार सुबह 0.48 फीसदी या 0.16 डॉलर की गिरावट के साथ 32.19 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, सिल्वर स्पॉट 0.37 फीसदी या 0.12 डॉलर की गिरावट के साथ 31.90 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा