1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Gold Price Today (8 Sep): सोने के भाव में मामूली गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती- देखें आज की ताजा कीमतें

Gold Price Today (8 Sep): सोने के भाव में मामूली गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती- देखें आज की ताजा कीमतें

 Edited By: Sunil Chaurasia
 Published : Sep 08, 2025 07:36 pm IST,  Updated : Sep 08, 2025 07:36 pm IST

सोमवार को चांदी भी बिकवाली के दबाव में रही और 1,000 रुपये की गिरावट के साथ 1,26,000 रुपये प्रति किलो रह गई।

gold, gold Price Today, Gold Rate Today, Gold Price Today, Silver Price Today, 18 carat gold price, - India TV Hindi
रिकॉर्ड स्तर से नीचे आया सोने का भाव Image Source : FREEPIK

Gold Rate Today: स्टॉकिस्टों की ताजा बिकवाली के कारण सोमवार को राजधानी दिल्ली में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमतें अपने रिकॉर्ड स्तर से नीचे आ गईं और 200 रुपये की गिरावट के साथ 1,07,670 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गईं। इसके साथ ही, आज 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत भी 200 रुपये टूटकर 1,06,800 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स सहित) रह गई। शनिवार को, दिल्ली में 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 900-900 रुपये बढ़कर क्रमशः 1,07,870 रुपये प्रति 10 ग्राम और 1,07,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड उच्चस्तर पर पहुंच गया था। 

चांदी भी हुई सस्ती

सोमवार को चांदी भी बिकवाली के दबाव में रही और 1,000 रुपये की गिरावट के साथ 1,26,000 रुपये प्रति किलो रह गई। शनिवार को चांदी 1,27,000 रुपये प्रति किलोग्राम के लाइफटाइम हाई पर पहुंच गई थी। इस बीच, वायदा बाजार में सोने और चांदी ने शुरुआती गिरावट के बाद तेजी से वापसी की और नए शिखर को छुआ। एमसीएक्स के वायदा कारोबार में अक्टूबर डिलीवरी वाले सोने की कीमत 447 रुपये बढ़कर 1,08,175 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई। इसी तरह, दिसंबर वायदा भी 370 रुपये की छलांग लगाकर 1.09 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर को पार कर गया। 

वायदा बाजार में चांदी ने बनाया नया रिकॉर्ड

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट (कमोडिटी) सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘सोना अब भी तेजड़ियों के नियंत्रण में है। सोमवार को शुरुआती कारोबार में इसकी थोड़ी कमजोर शुरुआत हुई। हालांकि, सुरक्षित निवेश की मांग, ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद और स्थिर अमेरिकी डॉलर के समर्थन से ये शुरुआती गिरावट से उबरकर तेजी की ओर बढ़ा।" चांदी वायदा कीमतों में और भी मजबूत वापसी हुई। सोमवार को मल्टी-कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर दिसंबर डिलीवरी वाले चांदी की कीमत 1,703 रुपये बढ़कर 1,26,400 रुपये प्रति किलो के नए लाइफटाइम हाई पर पहुंच गई। 

नए शिखर पर पहुंचा हाजिर सोना

वैश्विक स्तर पर, हाजिर सोना 35.11 डॉलर या एक प्रतिशत की तेजी के साथ 3,621.92 डॉलर प्रति औंस के नए शिखर पर पहुंच गया। इसके अलावा, कॉमेक्स पर दिसंबर डिलीवरी के लिए सोना वायदा 3,662 डॉलर प्रति औंस के रिकॉर्ड उच्चस्तर पर पहुंच गया। वैश्विक बाजारों में कॉमेक्स चांदी वायदा 0.67 प्रतिशत बढ़कर 41.83 डॉलर प्रति औंस हो गया। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा