1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Gold Price Today: सोने और चांदी के दाम में आई भारी गिरावट, जानिए क्या है आज का रेट

Gold Price Today: सोने और चांदी के दाम में आई भारी गिरावट, जानिए क्या है आज का रेट

 Edited By: India TV Business Desk
 Published : Aug 27, 2022 10:46 am IST,  Updated : Aug 27, 2022 10:46 am IST

Gold Price Today: आज सोने (Gold) के दाम में भारी गिरावट देखी जा रही है। सोना 380 रुपया लुढ़ककर 51,760 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। वहीं 1Kg चांदी की कीमत 54,800 हो गई है।

सोने और चांदी के दाम...- India TV Hindi
सोने और चांदी के दाम में आई भारी गिरावट Image Source : INDIA TV

Gold Price Today: आज सोने (Gold) के दाम में भारी गिरावट देखी जा रही है। सोना 380 रुपया लुढ़ककर 51,760 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। वहीं 1Kg चांदी की कीमत 54,800 हो गई है। जो कल के दाम से 600 रुपये कम है। ग्राहक के लिए आज का समय सोना खरीदने के लिए काफी बेहतर हो सकता है। 

कल सोने के भाव में जबरदस्त उछाल

वैश्विक बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में मजबूती के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने का भाव 160 रुपये की तेजी के साथ 52,140 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया था। गुड रिटर्न्स के मुताबिक, इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 51,980 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। हालांकि कल चांदी स्थिर रही थी और 55,400 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही थी। 

जुलाई महीनें में आभूषण निर्यात में आई गिरावट

देश का रत्न एवं आभूषण निर्यात जुलाई में एक साल पहले के समान महीने की तुलना में मामूली घटकर 24,913.99 करोड़ रुपये रह गया। रत्न एवं आभूषण निर्यात संवर्द्धन परिषद (जीजेईपीसी) ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। एक साल पहले समान महीने में रत्न एवं आभूषण निर्यात 25,157.64 करोड़ रुपये रहा था। जीजेईपीसी के चेयरमैन कोलिन शाह ने कहा, ‘‘जुलाई और अगस्त रत्न एवं आभूषण निर्यात के लिए ठंडे रहते हैं। हालांकि, सादे सोने के आभूषणों के निर्यात में उछाल से कुल निर्यात में मामूली कमी दर्ज हुई है।’’ 

जीजेईपीसी के आंकड़ों के अनुसार, चालू वित्त वर्ष के पहले चार माह अप्रैल-जुलाई के दौरान कुल रत्न एवं आभूषण निर्यात 10.99 प्रतिशत बढ़कर 1,03,931.14 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 93,640.44 करोड़ रुपये था। सादे सोने के आभूषणों का कुल निर्यात जुलाई में 24.22 प्रतिशत बढ़कर 2,591.67 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो इससे पिछले साल के समान महीने में 2,086.41 करोड़ रुपये था। आंकड़ों के अनुसार, जुलाई में तराशे और पॉलिश हीरों का निर्यात 7.56 प्रतिशत घटकर 15,387.93 करोड़ रुपये रह गया। यह जुलाई, 2021 में 16,646.69 करोड़ रुपये था।

5,197 रुपये प्रति ग्राम कीमत तय 

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने जानकारी देते हुए बताया कि सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (एसजीबी) स्कीम की वित्त वर्ष 2022-23 की दूसरी श्रृंखला 22 अगस्त से पांच दिनों के लिए खुल रही है। आज आखिरी दिन है। जिसमें कोई ​भी निवेशक गोल्ड बॉण्ड को खरीद सकता है। इसके लिए इश्यू प्राइज 5,197 रुपये प्रति ग्राम तय किया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा