1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Gold Price Today: सोना खरीदने वालों के लिए खुशखबरी, कम हुआ 24 कैरेट गोल्ड का दाम

Gold Price Today: सोना खरीदने वालों के लिए खुशखबरी, कम हुआ 24 कैरेट गोल्ड का दाम

 Edited By: Abhinav Shalya
 Published : Jan 24, 2024 07:17 pm IST,  Updated : Jan 24, 2024 07:17 pm IST

Gold Price Today: सोने के दाम में तेजी देखने को मिली है। दिल्ली में गोल्ड का भाव 63,000 रुपये को पार कर गया है।

Gold Price- India TV Hindi
सोने की कीमतों में आज बढ़त देखने को मिली है। Image Source : FILE

सोना खरीदने वालों के लिए खुशखबरी है। राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने का भाव 50 रुपये की गिरावट के साथ 63,200 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 63,250 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। हालांकि, चांदी की कीमत 300 रुपये की मजबूती के साथ 76,000 रुपये प्रति किलोग्राम हो गयी। इससे पूर्व यह 75,700 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

क्या है 22,20,18 और 14 कैरेट का रेट?

इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के मुताबिक, 22 कैपेट सोने का रेट 61,090 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 20 कैरेट सोने का रेट 55,711 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 18 कैरेट सोने का भाव 50,700 रुपये प्रति 10 ग्राम है। इसके अलावा 14 कैरेट सोने का भाव 40,370 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी में तेजी

अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोने और चांदी के भाव में तेजी देखने को मिली है। 24 कैरेट का सोना 0.49 प्रतिशत की तेजी के साथ 2,036 डॉलर प्रति औंस और चांदी 2.52 प्रतिशत या 0.5 डॉलर की बढ़त के साथ 23 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है। सोने के दाम में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नरमी देखी गई है। कुछ दिनों पहले ये 2,100 डॉलर प्रति औंस के आसपास कारोबार कर रहा था।

वायदा में सोने और चांदी के दाम में दिखी तेजी 

एमसीएक्स पर सोने का फरवरी का कॉन्ट्रैक्ट 0.41 प्रतिशत की तेजी के साथ 62,222 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। चांदी का 05 मार्च का कॉन्ट्रैक्ट 1.50 प्रतिशत की तेजी के साथ 72,020 रुपये प्रति किलो पर बंद हुआ। सोने और चांदी की वायदा कीमतों में तेजी नई पॉजीशन बनने के कारण आई है।  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा