1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Gold Price Today: सोने की कीमत में हुआ उलटफेर, जानिए क्या है 24 कैरेट गोल्ड का रेट

Gold Price Today: सोने की कीमत में हुआ उलटफेर, जानिए क्या है 24 कैरेट गोल्ड का रेट

 Edited By: Abhinav Shalya
 Published : Feb 16, 2024 02:23 pm IST,  Updated : Feb 16, 2024 02:28 pm IST

Gold Price Today: सोने और चांदी कीमतों में तेजी देखने को मिली है। हालांकि, 24 कैरेट सोने का रेट अभी भी 62,000 रुपये से नीचे है।

सोने और चांदी- India TV Hindi
सोने और चांदी की कीमतों में तेजी हुई है। Image Source : FILE

Gold Price Today: सोने की कीमतों में शुक्रवार को तेजी देखने को मिली है। इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का भाव बढ़कर 61,680 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। इससे पहले 24 कैरेट के सोने का रेट 61,508 रुपये प्रति 10 ग्राम था। वहीं, चांदी का भाव 70,000 रुपये प्रति किलो के करीब बना हुआ है। 

क्या है 22, 20,18 और 14 कैरेट का रेट? 

इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) की ओर से जारी किए रेट्स के मुताबिक, 22 कैरेट सोने का भाव 60,200 रुपये प्रति 10 ग्राम, 20 कैरेट सोने का रेट 54,900 रुपये प्रति 10 ग्राम, 18 कैरेट सोने का भाव 49,960 रुपये प्रति 10 ग्राम है। इसके अलावा आज 14 कैरेट सोने का रेट 39,790 रुपये प्रति 10 ग्राम था। 

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी के रेट 

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी के दाम में आज बढ़त देखने को मिल रही है। खबर लिखे जाने तक इंटरनेशनल मार्केट में गोल्ड 0.07 प्रतिशत की मामूली बढ़त के साथ 2,016 डॉलर प्रति औंस और चांदी में 0.38 प्रतिशत या 0.08 प्रतिशत की तेजी के साथ 23.04 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार हो रहा है।  

वायदा बाजार में तेजी 

वायदा बाजार में सोने और चांदी के भाव में तेजी देखने को मिल रही है। 05 अप्रैल,2024 का 24 कैरेट के सोने का कॉन्ट्रैक्ट 0.05 प्रतिशत की तेजी के साथ 61,653 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी का 05 मार्च, 2024 का कॉन्ट्रैक्ट 0.21 प्रतिशत की तेजी के साथ 71,269 रुपये प्रति किलो पर है। सोने और चांदी के वायदा में तेजी की वजह नए कॉन्ट्रैक्ट में पॉजीशन का बनना है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा