1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Gold Price Today : सोने में आज आई तेजी, चांदी की कीमतों में भी उछाल, जानिए 24 कैरेट गोल्ड के लेटेस्ट दाम

Gold Price Today : सोने में आज आई तेजी, चांदी की कीमतों में भी उछाल, जानिए 24 कैरेट गोल्ड के लेटेस्ट दाम

 Edited By: Pawan Jayaswal
 Published : Jul 03, 2024 07:40 pm IST,  Updated : Jul 03, 2024 07:41 pm IST

Gold Price Today on 3rd July 2024 : राष्ट्रीय राजधानी के स्थानीय बाजारों में सोना 74,650 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा। चांदी 92,300 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही। बुधवार को सोना मामूली बढ़त के साथ सीमित दायरे में रहा, क्योंकि व्यापारी अमेरिकी वृहद आर्थिक आंकड़ों के जारी होने का इंतजार कर रहे हैं।

सोने चांदी का भाव- India TV Hindi
सोने चांदी का भाव Image Source : FILE

Gold Price Today on 3rd July 2024 : अंतरराष्ट्रीय बाजारों में मजबूत रुख के अनुरूप राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बुधवार को सोना 50 रुपये की तेजी के साथ 72,550 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 72,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। इसके अलावा, चांदी की कीमत भी 300 रुपये बढ़कर 91,300 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। पिछले सत्र में यह 91,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘दिल्ली के बाजारों में, हाजिर सोने की कीमतें (24 कैरेट) 72,550 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रही, जो पिछले बंद भाव से 50 रुपये अधिक है।’’

अमेरिका से आंकड़े आने का इंतजार

बाजार सूत्रों ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी के स्थानीय बाजारों में सोना 74,650 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा। चांदी 92,300 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही। गांधी ने कहा कि बुधवार को सोना मामूली बढ़त के साथ सीमित दायरे में रहा, क्योंकि व्यापारी अमेरिकी वृहद आर्थिक आंकड़ों के जारी होने का इंतजार कर रहे हैं। इससे फेडरल रिजर्व की ब्याज दर में कटौती के समय के बारे में नई जानकारी मिल सकती है।

वैश्विक स्तर पर सोना-चांदी

वैश्विक बाजारों में कॉमेक्स में हाजिर सोना 2,339 डॉलर प्रति औंस पर रहा, जो पिछले बंद भाव से चार डॉलर अधिक था। मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड में कमोडिटी रिसर्च के वरिष्ठ विश्लेषक मानव मोदी ने कहा, ‘‘पिछले कुछ सत्रों से लगातार कारोबार के बाद सोने और चांदी की कीमतों में तेजी आई है, जबकि डॉलर सूचकांक में गिरावट आई है। निवेशकों ने फेडरल रिजर्व के चेयरमैन जेरोम पॉवेल की टिप्पणियों पर गौर किया है और अमेरिकी ब्याज दरों में कटौती के बारे में अधिक संकेतों के लिए इस सप्ताह के अंत में आने वाले अमेरिकी रोजगार के आंकड़ों का इंतजार कर रहे हैं।’’ पॉवेल ने अपने भाषण में हाल ही में फेडरल रिजर्व की बैठक से अपने आक्रामक रुख को दोहराया। उन्होंने कहा कि बेरोजगारी दर अभी भी बहुत कम है और फेडरल रिजर्व को इस साल या अगले साल दो प्रतिशत मुद्रास्फीति की उम्मीद नहीं है। पॉवेल ने कहा कि ब्याज दर में कटौती पर किसी भी निर्णय से पहले फेडरल रिजर्व को और आंकड़ों की आवश्यकता है अन्यथा यह एक बार फिर मुद्रास्फीति बढ़ने का जोखिम पैदा करेगा। इसके अलावा, चांदी भी 29.80 डॉलर प्रति औंस पर रही। पिछले सत्र में यह 29.50 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुई थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा