1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Gold Price Today: सोना खरीदने वालों के लिए खुशखबरी, इतना हो गया 24 कैरेट गोल्ड का दाम

Gold Price Today: सोना खरीदने वालों के लिए खुशखबरी, इतना हो गया 24 कैरेट गोल्ड का दाम

 Edited By: Abhinav Shalya
 Published : Feb 08, 2024 02:37 pm IST,  Updated : Feb 08, 2024 02:37 pm IST

Gold Price Today: सोना के भाव में आज मामूली गिरावट देखने को मिल रही है। 24 कैरेट के सोने का भाव 62,630 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

गोल्ड प्राइस- India TV Hindi
Gold Price Today Image Source : फाइल

सोना खरीदने वालों के लिए खुशखबरी है। पिछले कई दिनों से सोने में चल रही तेजी पर ब्रेक लग गया है। सोने की कीमतों में मामूली गिरावट हुई गै। इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक गुरुवार को 24 कैरेट के सोने का भाव 62,630 रुपये प्रति ग्राम हो गया है। इससे पहले 24 कैरेट सोने का रेट 62,646 रुपये था। वहीं, चांदी का भाव करीब 69,900 रुपये प्रति किलो पर बना हुआ है।   

22,20,18 और 14 कैरेट गोल्ड का रेट

IBJA की वेबसाइट के मुताबिक, 22 कैरेट के सोने का रेट 61,130 रुपये प्रति 10 ग्राम, 20 कैरेट के सोने का रेट 55,740 रुपये प्रति 10 ग्राम, 18 कैरेट के सोने का रेट 50,730 रुपये प्रति 10 ग्राम और 14 कैरेट के सोने का भाव 40,400 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। 

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी का रेट

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी के रेट में गिरावट देखी जा रही है। 24 कैरेट सोना 0.34 प्रतिशत या 6.80 डॉलर प्रति औंस की गिरावट के साथ 2,044 डॉलर प्रति औंस और चांदी 22.32 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही है। अमेरिकी फेड की ओर से कुछ दिनों पहले मॉनेटरी पॉलिसी जारी की गई थी। इसके बाद से सोने और चांदी की कीमतें ऊपरी स्तर से नीचे आ गई है। 

वायदा बाजार में गिरावट 

वायदा बाजार में भी सोने और चांदी की कीमत में गिरावट देखी जा रही है। गोल्ड के 05 अप्रैल, 2024 के कॉन्ट्रैक्ट का भाव 0.22 प्रतिशत गिरकर 62,388 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रहा है। वहीं, चांदी का 05 मार्च, 2024 का कॉन्ट्रैक्ट 0.23 प्रतिशत की गिरावट के साथ 70,152 रुपये प्रति किलो पर है। सोने और चांदी में वायदा में गिरावट की वजह तेजी की पॉजिशन कम होना है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा