1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. सोने के भाव में उछाल, 1,42,000 रुपये के करीब पहुंची चांदी की कीमतें- चेक करें आज के ताजा दाम

सोने के भाव में उछाल, 1,42,000 रुपये के करीब पहुंची चांदी की कीमतें- चेक करें आज के ताजा दाम

 Edited By: Sunil Chaurasia
 Published : Sep 26, 2025 05:57 pm IST,  Updated : Sep 26, 2025 05:57 pm IST

शुक्रवार को 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना भी 400 रुपये की बढ़ोतरी के साथ 1,17,100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जो गुरुवार को 700 रुपये की गिरावट के साथ 1,16,700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

gold, gold Price Today, Gold Rate Today, Gold Price Today, Silver Price Today, 18 carat gold price, - India TV Hindi
आज 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना भी हुआ महंगा Image Source : AP

Gold Price Today: त्योहारी सीजन में स्टॉकिस्टों की भारी मांग के बीच शुक्रवार को राजधानी दिल्ली में चांदी की कीमतें 1,900 रुपये की तेजी के साथ 1,41,900 रुपये प्रति किलो के नए ऑलटाइम हाई पर पहुंच गईं। गुरुवार को चांदी का भाव 1000 रुपये की बढ़ोतरी के साथ 1,40,900 रुपये के नए रिकॉर्ड पर पहुंच गया था। चांदी के अलावा, आज सोने के भाव में 330 रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने ये जानकारी दी है। शुक्रवार को 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमतें 330 रुपये बढ़कर 1,17,700 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स सहित) पर पहुंच गईं। गुरुवार को 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 630 रुपये की गिरावट के साथ 1,17,370 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी।

आज 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना भी हुआ महंगा

शुक्रवार को 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना भी 400 रुपये की बढ़ोतरी के साथ 1,17,100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जो गुरुवार को 700 रुपये की गिरावट के साथ 1,16,700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, मजबूत त्योहारी मांग और हाजिर बाजार में निवेशकों की मजबूत दिलचस्पी के कारण, गुरुवार को 1,40,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई चांदी ने अपना रिकॉर्ड बनाने का सिलसिला जारी रखा। हालांकि, वैश्विक स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में गिरावट दर्ज की गई है। 

वैश्विक बाजारों में सोना और चांदी दोनों की कीमतों में दर्ज की गई गिरावट

आज हाजिर सोना 0.12 प्रतिशत की गिरावट के साथ 3,744.75 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया, जबकि चांदी 0.35 प्रतिशत गिरकर 45.03 डॉलर प्रति औंस रह गई। कारोबारियों ने कहा कि लगातार घरेलू मांग और त्योहारी खरीदारी ने कमजोर वैश्विक संकेतों की भरपाई कर दी है, जिससे स्थानीय बाजारों में सर्राफा की कीमतों में तेजी बनी हुई है। अगले महीने धनतेरस और दीपावली के बाद नवंबर में शादियों का सीजन शुरू होने जा रहा है, जिसकी वजह से सोने और चांदी की डिमांड के साथ-साथ कीमतों में भी तेजी जारी रह सकती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा