1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. सोने-चांदी की कीमत में हो गया बड़ा उलटफेर, जानें प्रति 10 ग्राम Gold का 19 अगस्त को कितना रहा भाव?

सोने-चांदी की कीमत में हो गया बड़ा उलटफेर, जानें प्रति 10 ग्राम Gold का 19 अगस्त को कितना रहा भाव?

 Published : Aug 19, 2025 05:37 pm IST,  Updated : Aug 19, 2025 05:37 pm IST

जानकारों का कहना है कि सोने की कीमतों में नरमी यूक्रेन युद्ध को लेकर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की के बीच हुई शांति वार्ता से आई है।

स्पॉट गोल्ड न्यूयॉर्क में 0.15% बढ़कर USD 3,337.92 प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा था। - India TV Hindi
स्पॉट गोल्ड न्यूयॉर्क में 0.15% बढ़कर USD 3,337.92 प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा था। Image Source : PEXELS

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार को सोने और चांदी की कीमतों में उलटफेर देखने को मिला। अंतरराष्ट्रीय बाजार में मजबूती के बावजूद यहां सोने की कीमतों में ₹500 की गिरावट दर्ज की गई है। ऑल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन ने जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार को 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत घटकर ₹1,00,420 प्रति 10 ग्राम रह गई, जबकि पिछले कारोबारी सत्र में यह ₹1,00,920 प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। पीटीआई की खबर के मुताबिक, 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना, सभी करों सहित, ₹450 की गिरावट के साथ ₹1,00,050 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। यह सोमवार को ₹1,00,500 प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

चांदी में भी बड़ी गिरावट

मंगलवार को दिल्ली में चांदी की कीमतों में भी गिरावट देखने को मिली। चांदी 19 अगस्त को ₹1,000 टूटकर ₹1,14,000 प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) पर पहुंच गई। सोमवार को यह ₹1,15,000 प्रति किलोग्राम थी।

क्यों गिरे भाव?

अबांस फाइनेंशियल सर्विसेस के सीईओ चिंतन मेहता ने बताया कि सोने की कीमतों में नरमी यूक्रेन युद्ध को लेकर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की के बीच हुई शांति वार्ता से आई है। व्हाइट हाउस में हुई इस बैठक में यूरोपीय और नाटो नेताओं की भी मौजूदगी रही। मिराय एसेट शेयरखान में कमोडिटीज और करेंसीज प्रमुख प्रवीण सिंह के का कहना है कि भारतीय सरकार द्वारा जीएसटी नियमों में बदलाव के चलते USD/INR में कमजोरी आई है, जिसका असर घरेलू सोने की कीमतों पर पड़ा है।

कैसा रहा इंटरनेशनल मार्केट का हाल

स्पॉट गोल्ड न्यूयॉर्क में 0.15% बढ़कर USD 3,337.92 प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा था। स्पॉट सिल्वर भी 0.19% बढ़कर USD 38.09 प्रति औंस पर रहा। Augmont की रिसर्च हेड रेनिशा चैनानी ने कहा कि कि सोने की कीमतें 3,380 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस के नीचे आ गईं क्योंकि निवेशकों की नजर अब अमेरिकी डरल रिजर्व के चेयरमैन जेरोम पॉवेल की आने वाले कमेंट्स और जैक्सन होल संगोष्ठी में दिए जाने वाले बयान पर है।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट सौमिल गांधी ने बताया कि अमेरिका के हाउसिंग मार्केट डेटा (बिल्डिंग परमिट और हाउसिंग स्टार्ट्स) की घोषणा से डॉलर और सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव आ सकता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा