1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Gold Rate Today : सोने की कीमतों में आया उछाल, चांदी की भी चमक बढ़ी, जानिए कहां पहुंच गए हैं दाम

Gold Rate Today : सोने की कीमतों में आया उछाल, चांदी की भी चमक बढ़ी, जानिए कहां पहुंच गए हैं दाम

 Written By: Pawan Jayaswal
 Published : May 28, 2025 10:59 am IST,  Updated : May 28, 2025 10:59 am IST

Silver Rate Today : घरेलू वायदा बाजार में भी चांदी हरे निशान पर ट्रेड करती दिखाई दी। एमसीएक्स एक्सचेंज पर बुधवार सुबह 4 जुलाई 2025 की डिलीवरी वाली चांदी 0.51 फीसदी या 497 रुपये की बढ़त के साथ 97,972 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करती दिखाई दी।

सोने चांदी का भाव- India TV Hindi
सोने चांदी का भाव Image Source : PIXABAY

Gold Rate Today : सोने की कीमतों में बुधवार को उछाल देखने को मिल रहा है। शुरुआती कारोबार में घरेलू वायादा कीमतें भी हरे निशान पर ट्रेड करती दिखाई दी हैं। एमसीएक्स एक्सचेंज पर बुधवार सुबह 5 अगस्त 2025 की डिलीवरी वाला सोना 0.17 फीसदी या 160 रुपये की बढ़त के साथ 96,111 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, 5 जून 2025 की डिलीवरी वाला सोना इस समय 0.15 फीसदी या 140 रुपये की बढ़त के साथ 95,283 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया।

चांदी की कीमतों में भी उछाल

सोने के साथ ही चांदी की कीमतों में भी बुधवार को तेजी देखने को मिली है। घरेलू वायदा बाजार में भी चांदी हरे निशान पर ट्रेड करती दिखाई दी। एमसीएक्स एक्सचेंज पर बुधवार सुबह 4 जुलाई 2025 की डिलीवरी वाली चांदी 0.51 फीसदी या 497 रुपये की बढ़त के साथ 97,972 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करती दिखाई दी।

सोने का वैश्विक भाव

सोने की वैश्विक कीमतों में बुधवार सुबह गिरावट देखने को मिली है। कॉमेक्स पर सोने का वैश्विक भाव शुरुआती कारोबार में 0.17 फीसदी या 5.80 डॉलर की गिरावट के साथ 3,322.50 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया। वहीं, गोल्ड स्पॉट इस समय 0.12 फीसदी या 3.87 डॉलर की गिरावट के साथ 3297 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।

चांदी का वैश्विक भाव

सोने से इतर चांदी की घरेलू हाजिर कीमत में तेजी देखने को मिली है। कॉमेक्स पर चांदी 0.18 फीसदी या 0.06 डॉलर की बढ़त के साथ 33.37 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करती दिखाई दी। वहीं, सिल्वर स्पॉट 33.26 डॉलर प्रति औंस पर सपाट ट्रेड करती दिखी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा