1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Gold Rate Today : कल्याण ज्वैलर्स, तनिष्क और मालाबार गोल्ड किस भाव बेच रहे हैं सोना? जानिए लेटेस्ट प्राइस

Gold Rate Today : कल्याण ज्वैलर्स, तनिष्क और मालाबार गोल्ड किस भाव बेच रहे हैं सोना? जानिए लेटेस्ट प्राइस

 Written By: Pawan Jayaswal
 Published : Nov 20, 2024 04:14 pm IST,  Updated : Nov 20, 2024 04:18 pm IST

Gold Price Today on 20th November 2024 : मालाबार गोल्ड 7,115 रुपये प्रति ग्राम के हिसाब से 22 कैरेट गोल्ड जूलरी बेच रहा है।

गोल्ड जूलरी- India TV Hindi
गोल्ड जूलरी Image Source : FILE

Gold Rate Today : भारत में आमतौर पर 3 प्रकार का सोना मिलता है। 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट। सोने की शुद्धता के आधार पर यह विभाजन किया गया है। 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध होता है। इसमें 99.99 फीसदी गोल्ड होता है। इसलिए इसे 999 गोल्ड भी कहा जाता है। यह गोल्ड बार या ईंट के रूप में मिलता है। लोग इन्वेस्टमेंट पर्पज से यह गोल्ड खरीदते हैं। 24 कैरेट सोने से जूलरी नहीं बनाई जा सकती है। जूलरी बनाने के लिए इसमें मिलावट करनी होती है। 22 कैरेट सोना 91.67 फीसदी शुद्ध होता है। इसे 916 गोल्ड के नाम से भी जाना जाता है। इस गोल्ड में 8.33 फीसदी चांदी, तांबा और जिंक जैसी दूसरी धातुएं मिलाई जाती हैं। यह गोल्ड जूलरी बनाने में यूज होता है। वहीं, 18 कैरेट सोना 75 फीसदी शुद्ध होता है। इसमें 25 फीसदी मिलावट होती है। यह भी जूलरी बनाने में यूज होता है।

क्या हैं आज सोने के भाव?

कल्याण ज्वैलर्स (Kalyan Jewellers)

कल्याण ज्वैलर्स बुधवार को 7,115 रुपये प्रति ग्राम के हिसाब से 22 कैरेट गोल्ड जूलरी बेच रहा है।

तनिष्क (Tanishq)

तनिष्क बुधवार को 7,145 रुपये प्रति ग्राम के हिसाब से 22 कैरेट गोल्ड जूलरी बेच रहा है।

मालाबार गोल्ड (Malabar Gold)

मालाबार गोल्ड 7,115 रुपये प्रति ग्राम के हिसाब से 22 कैरेट गोल्ड जूलरी बेच रहा है।

जॉय अलुक्कास (Joyallukas)

जॉय अलुक्कास 7,115 रुपये प्रति ग्राम के हिसाब से 22 कैरेट गोल्ड जूलरी बेच रहा है।

जूलरी शॉप में देखें यह चीज

अगर आप किसी दुकान से जूलरी खरीदने जा रहे हैं, तो कुछ बातों का जरूर ध्यान रखें। रजिस्टर्ड ज्वैलर्स अपने आउटलेट के बाहर BIS लोगो लगाकर रखते हैं। साथ ही 'यहां हॉलमार्क्ड जूलरी बिक्री के लिए उपलब्ध है' लिखा होता है। ज्वैलर द्वारा जूलरी शॉप में बीआईएस द्वारा जारी किया गया रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट भी लगाया होता है। ग्राहक को हॉलमार्क वाली जूलरी में हॉलमार्क दिखाने के लिए ज्वैलर के पास न्यूनतम 10X मैग्निफिकेशन का एक मैग्नीफाइंग लेंस होना चाहिए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा