1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Gold Rate Today : सोने की कीमतों में आया उछाल, चांदी में भी भारी तेजी, जानिए भाव

Gold Rate Today : सोने की कीमतों में आया उछाल, चांदी में भी भारी तेजी, जानिए भाव

 Written By: Pawan Jayaswal
 Published : May 22, 2025 10:54 am IST,  Updated : May 22, 2025 10:54 am IST

एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में 4 जुलाई 2025 की डिलीवरी वाली चांदी 1.03 फीसदी या 1015 रुपये की बढ़त के साथ 99,260 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करती दिखाई दी।

सोने चांदी का भाव- India TV Hindi
सोने चांदी का भाव Image Source : FILE

Gold Rate Today : घरेलू और वैश्विक दोनों बाजारों में सोना आज गुरुवार को बढ़त के साथ ट्रेड करता दिखा है। घरेलू वायदा बाजार में भी सोने के भाव हरे निशान पर ट्रेड करते दिखाई दिए। एमसीएक्स एक्सचेंज पर 5 जून 2025 की डिलीवरी वाला सोना गुरुवार सुबह 0.71 फीसदी या 679 रुपये की बढ़त के साथ 96,278 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया। वहीं, 5 अगस्त 2025 की डिलीवरी वाला सोना इस समय 0.73 फीसदी या 703 रुपये की बढ़त के साथ 97,272 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया।

चांदी में भारी तेजी

सोने के साथ ही चांदी की घरेलू वायदा कीमतों में भी गुरुवार सुबह तेजी देखने को मिली। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में 4 जुलाई 2025 की डिलीवरी वाली चांदी 1.03 फीसदी या 1015 रुपये की बढ़त के साथ 99,260 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करती  दिखाई दी।

सोने का वैश्विक भाव

वैश्विक स्तर पर भी सोने की कीमतों में तेजी देखने को मिली है। कॉमेक्स पर सोने का भाव गुरुवार सुबह 0.77 फीसदी या 25 डॉलर की बढ़त के साथ 3367 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया। वहीं, सोने का वैश्विक हाजिर भाव इस समय 0.71 फीसदी या 23.61 डॉलर की बढ़त के साथ 3338 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।

चांदी का वैश्विक भाव

सोने के साथ ही चांदी की वैश्विक कीमतों में भी तेजी देखने को मिली है। शुरुआती कारोबार में कॉमेक्स पर चांदी की कीमत 0.71 फीसदी या 0.24 डॉलर की बढ़त के साथ 33.89 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करती दिखाई दी। वहीं, चांदी का वैश्विक हाजिर भाव 0.84 फीसदी या 0.28 डॉलर की बढ़त के साथ 33.67 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा