1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. बाजार से सस्ता सोना खरीदने का सुनहरा मौका, कल से गोल्ड बॉन्ड स्कीम की 10वीं किस्त हो रही शुरू

बाजार से सस्ता सोना खरीदने का सुनहरा मौका, कल से गोल्ड बॉन्ड स्कीम की 10वीं किस्त हो रही शुरू

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Feb 27, 2022 11:23 am IST,  Updated : Feb 27, 2022 11:23 am IST

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने कहा कि स्वर्ण बॉन्ड योजना 2021-22 की दसवीं किस्त अभिदान के लिए 28 फरवरी से चार मार्च तक खुली रहेगी। केंद्रीय बैंक ने शुक्रवार को एक बयान में कहा, स्वर्ण बॉन्ड का आधार मूल्य 5,109 रुपये प्रति ग्राम होगा।

Gold Bond- India TV Hindi
Gold Bond Image Source : FILE

Highlights

  • स्वर्ण बॉन्ड योजना 2021-22 की दसवीं किस्त 28 फरवरी से खुलने जा रही है
  • इसमें आप 5,109 रुपये प्रति ग्राम की दर से सोना खरीद सकते हैं
  • ऑनलाइन आवेदन करने वाले निवेशकों को 50 रुपये प्रति ग्राम की छूट मिलेगी

नई दिल्ली। बाजार से सस्ता सोना खरीदने का एक और मौका आपको सोमवार यानी 28 फरवरी से मिलने जा रहा है। दरअसल, स्वर्ण बॉन्ड योजना 2021-22 की दसवीं किस्त 28 फरवरी से खुलने जा रही है। यह चार मार्च तक खुली रहेगी। इसमें आप 5,109 रुपये प्रति ग्राम की दर से सोना खरीद सकते हैं। इसमें सोने की शुद्धता की चिंता और रखने का जोखिम बिल्कुल नहीं होता। कीमत बढ़ने के साथ ही निवेश पर ब्याज का भुगतान किया जा सकता है। ऐसे में अपनी जरूरत के अनुसार सोने में निवेश कर सकते हैं। 

ऑनलाइन आवेदन पर 50 रुपये की छूट

सरकार की यह योजना रिजर्व बैंक लॉन्च करता है। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने कहा कि स्वर्ण बॉन्ड योजना 2021-22 की दसवीं किस्त अभिदान के लिए 28 फरवरी से चार मार्च तक खुली रहेगी। केंद्रीय बैंक ने शुक्रवार को एक बयान में कहा, स्वर्ण बॉन्ड का आधार मूल्य 5,109 रुपये प्रति ग्राम होगा। सरकार ने आरबीआई के साथ परामर्श के बाद ऑनलाइन आवेदन करने वाले निवेशकों को 50 रुपये प्रति ग्राम की छूट देने का फैसला किया है। इनके लिए उन्हें डिजिटल माध्यम से भुगतान करना होगा। आरबीआई ने कहा, ऑनलाइन भुगतान करने वाले निवेशकों के लिए गोल्ड बॉन्ड का निर्गम मूल्य 5,059 रुपये प्रति ग्राम होगा।" स्वर्ण बॉन्ड योजना 2021-22 की नौवीं किस्त दस से 14 जनवरी तक अभिदान के लिए खुली थी और इस दौरान निर्गम मूल्य 4,786 प्रति ग्राम सोना था। भारतीय रिजर्व बैंक भारत सरकार की ओर से बॉन्ड जारी करेगा।

कहां से कर सकते हैं खरीदारी 

 केंद्रीय बैंक के अनुसार ये बॉन्ड स्टॉक होल्डिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (एसएचसीआईएल), नामित डाकघरों और एनएसई तथा बीएसई जैसे मान्यता प्राप्त शेयर बाजारों के जरिए बेचे जाएंगे। योजना के तहत आम निवेशक न्यूनतम एक ग्राम सोना और अधिकतम चार किलो ग्राम सोना के लिये निवेश कर सकते हैं। हिंदु अविभाजित परिवार चार किलो और न्यास तथा इसी प्रकार की इकाइयां प्रत्येक वित्त वर्ष में 20 किलो के लिए आवेदन कर सकती हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा