1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. सोना-चांदी खरीदने का फिर सुनहरा मौका, आज दोनों कीमती धातु के भाव में आई बड़ी गिरावट, जानें ताजा रेट

सोना-चांदी खरीदने का फिर सुनहरा मौका, आज दोनों कीमती धातु के भाव में आई बड़ी गिरावट, जानें ताजा रेट

 Edited By: Alok Kumar
 Published : Feb 06, 2023 06:58 pm IST,  Updated : Feb 06, 2023 06:58 pm IST

विदेशी बाजारों में सोने का भाव गिरावट दर्शाता 1,875 डॉलर प्रति औंस रह गया जबकि चांदी गिरावट के साथ 23.48 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी।

Gold rate today - India TV Hindi
सोना-चांदी Image Source : FILE

पिछले कुछ दिनों से सोने और चांदी की कीमत में तेजी का सिलसिला बना हुआ था। हालांकि, अब एक बार फिर से इन दोनों कीमती धातु के भाव में गिरावट आनी शुरू हो गई है। कमजोर वैश्विक रुख के चलते राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने का भाव 574 रुपये कमजोर गिरकर 57,155 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया।  पिछले कारोबारी सत्र में सोना 57,729 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। चांदी की कीमत भी 2,113 रुपये लुढ़ककर 68,133 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई। 

वै​श्चिक बसजसा में श्रसर गिरावट 

विदेशी बाजारों में सोने का भाव गिरावट दर्शाता 1,875 डॉलर प्रति औंस रह गया जबकि चांदी गिरावट के साथ 23.48 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी। मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज में जिंस शोध विभाग के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नवनीत दमानी ने कहा, इस सप्ताह निवेशकों की निगाह रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति की बैठक और अमेरिकी फेडरल रिजर्व के प्रमुख जेरोम पावेल के संबोधन पर भी होगी।

हाजिर मांग में रही तेजी 

 मजबूत हाजिर मांग के कारण सटोरियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करने से वायदा कारोबार में सोमवार को सोने की कीमत 402 रुपये बढ़कर 56,987 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गयी। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अप्रैल में आपूर्ति वाले अनुबंध का भाव 402 रुपये यानी 0.71 प्रतिशत की तेजी के साथ 56,987 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। इसमें 17,353 लॉट का कारोबार हुआ। बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करने से सोना वायदा कीमतों में तेजी आई। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 0.61 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,888.10 डॉलर प्रति औंस हो गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा