1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Good Friday Bank Holiday: 29 मार्च को किन राज्यों में बैंक रहेंगे बंद, देखें लिस्ट

Good Friday Bank Holiday: 29 मार्च को किन राज्यों में बैंक रहेंगे बंद, देखें लिस्ट

 Edited By: Abhinav Shalya
 Published : Mar 28, 2024 07:08 pm IST,  Updated : Mar 28, 2024 07:10 pm IST

Bank Holiday on 29 March: गुड फ्राइडे के अवसर पर देश के ज्यादातर बड़े राज्यों में सरकारी और निजी बैंक बंद रहेंगे। पूरी खबर नीचे विस्तार से पढ़ें...

Good Friday Bank Holiday- India TV Hindi
Good Friday Bank Holiday Image Source : FILE

Good Friday Bank Holiday: गुड फ्राइडे (Good Friday) के त्योहार को पूरे भारत में मनाया जाता है। इस दिन देश के ज्यादातर राज्यों में सरकारी और निजी दफ्तरों में छुट्टी रहती है। आरबीआई के कैलेंडर के मुताबिक, गुड फ्राइडे (29 मार्च) के दिन कई राज्यों में बैंकों में बंद रहेंगे। 

बता दें, आरबीआई द्वारा बैंकों की छुट्टियों का कैलेंडर हर वर्ष की शुरुआत में निकाला जाता है और इसके हिसाब से ही बैंक बंद रहते हैं। ये छट्टियां शनिवार और रविवार को रहने वाली छुट्टियों के अतिरिक्त होती हैं। इसमें राष्ट्रीय के साथ क्षेत्रिय छुट्टियों को शामिल किया जाता है। 

गुड फ्राइडे को किन राज्यों में बंद रहेंगे बैंक? 

गुड फ्राइडे के मौके पर गुजरात, मिजोरम, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, मध्यप्रदेश, ओडिशा, चंडीगढ़,तमिलनाडु, उत्तराखंड, सिक्किम,आन्ध्रा प्रदेश, तेलंगाना, मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश,उत्तर प्रदेश, नागालैंड, केरल, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, दिल्ली, गोवा, रांची और मेघालय में बैंक बंद रहेंगे।  

गुड फ्राइडे को किन राज्यों में बंद नहीं रहेंगे बैंक? 

गुड फ्राइडे के मौके पर त्रिपुरा, असम, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर में बैंक बंद नहीं रहेंगे। इन राज्यों में सभी बैंकों की ब्रांच आम दिनों की तरह की खुलेंगी। बता दें, 29 मार्च को बैंकों की केवल ब्रांच बंद रहेंगी और ऑनलाइन और एटीएम के जरिए मिलने वाली सेवाएं यथावत जारी रहेंगी। 

शनिवार और रविवार को खुलेंगे बैंक 

इस बार चालू वित्त वर्ष का आखिरी दो दिन शनिवार और रविवार को पड़ने के कारण 30 और 31 मार्च को सभी बैंक खुले रहेंगे। आरबीआई की ओर से जारी किए गए आदेश में कहा गया है कि लेनदेन को पूरा करने के लिए 30 और 31 मार्च को सभी बैंक ब्रांचों को खुल रखा जाए।  इस दिन सभी बैंक आम दिनों की तरह ही खुले रहेंगे और आसानी से जाकर लेनदेन कर सकते हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा