1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Good News: रोजगार के मोर्चे पर अच्छी खबर,अप्रैल में ESIC से 12 लाख से अधिक नए सदस्य जुड़े

Good News: रोजगार के मोर्चे पर अच्छी खबर,अप्रैल में ESIC से 12 लाख से अधिक नए सदस्य जुड़े

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jun 24, 2022 06:36 pm IST,  Updated : Jun 25, 2022 06:52 am IST

ईएसआईसी से जुड़ने वाले नए कर्मचारियों की सकल संख्या 2021-22 में 1.49 करोड़ लोग पर पहुंच गई।

Job- India TV Hindi
Job Image Source : FILE

Good News:  रोजगार के मोर्चे पर अच्छी खबर है। कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) की सामाजिक सुरक्षा योजना में अप्रैल, 2022 में लगभग 12.67 लाख नए सदस्य शामिल हुए। शुक्रवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों से यह जानकारी मिली है। इससे पता चलता है कि कोरोना महामारी में राहत मिलने के बाद देश में तेजी से नियुक्तियां बढ़ीं हैं। यह नवीनतम आंकड़ा राष्ट्रीय सांख्यिकीय कार्यालय (एनएसओ) की तरफ से जारी रिपोर्ट 'भारत में कर्मचारियों के वेतन संबंधी एक रोजगार परिप्रेक्ष्य-अप्रैल 2022' का हिस्सा है। 

नए कर्मचारियों की संख्या 1.49 करोड़ हुई 

इन आंकड़ों के मुताबिक, ईएसआईसी से जुड़ने वाले नए कर्मचारियों की सकल संख्या 2021-22 में 1.49 करोड़ लोग पर पहुंच गई जबकि वर्ष 2020-21 में यह आंकड़ा 1.15 करोड़ था। इसके पहले वर्ष 2019-20 में 1.51 करोड़ और 2018-19 में 1.49 करोड़ नए सदस्य इससे जुड़े थे। यह रिपोर्ट बताती है कि सितंबर, 2017 से लेकर मार्च, 2018 के दौरान ईएसआईसी की तरफ से संचालित योजनाओं से 83.35 लाख नए सदस्य जुड़े थे। वहीं सितंबर, 2017 से लेकर मार्च 2022 तक ईएसआईसी की इस योजना में शामिल कुल नए सदस्यों की संख्या 6.61 करोड़ रही है। 

जॉब मार्केट में तेजी से हो रहा सुधार 

एनएसओ की यह रिपोर्ट ईएसआईसी, कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) और पेंशन निधि नियामक एवं विकास प्राधिकरण (पीएफआरडीए) द्वारा संचालित विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं में शामिल होने वाले नए अंशदाताओं के वेतन-भुगतान आंकड़ों पर आधारित है। इस रिपोर्ट के अनुसार, ईपीएफओ से अप्रैल, 2022 में शुद्ध रूप से 17.07 लाख सदस्य जुड़े। वहीं सितंबर, 2017 से लेकर अप्रैल, 2022 के बीच लगभग 5.37 करोड़ नए सदस्य जुड़े हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा