1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. लाखों रिटेलर्स के लिए आई अच्छी खबर, इस कारण आने वाले समय में तेज होगी बिजनेस ग्रोथ

लाखों रिटेलर्स के लिए आई अच्छी खबर, इस कारण आने वाले समय में तेज होगी बिजनेस ग्रोथ

 Edited By: Alok Kumar
 Published : Mar 02, 2025 01:55 pm IST,  Updated : Mar 02, 2025 01:55 pm IST

भारत में खुदरा बाजार 2024 में 82 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। यह 2014 में 35 लाख करोड़ रुपये का था। पिछले दशक के दौरान देश का खुदरा क्षेत्र सालाना 8.9 प्रतिशत की दर से बढ़ा है।

Retailers - India TV Hindi
रिटेलर्स Image Source : FILE

देश के लाखों रिटेलर्स के लिए अच्छी खबर आई है। दरअसल, भारत का रिटेल सेक्टर 2034 तक बढ़कर 190 लाख करोड़ रुपये पर पहुंचने का अनुमान है। एक रिपोर्ट में यह निष्कर्ष निकाला गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि इसका सबसे अधिक लाभ उन रिटेलर्स को होगा जिनके पास देश की विविध जनसांख्यिकी और विपरीत उपभोक्ता व्यवहारों को अपनाने की क्षमता है। बोस्टन कंसल्टिंग ग्रुप (बीसीजी) और रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (आरएआई) द्वारा संयुक्त रूप से तैयार रिपोर्ट में कहा गया है कि अलग-अलग उपभोक्ता समूहों के साथ (जिनमें से प्रत्येक की अपनी अनूठी जरूरतें हैं) खुदरा विक्रेताओं को विभिन्न अवसरों को पहचानने और ‘भारत’ और ‘इंडिया’ में सफल होने के लिए वे कहां खेलना चाहते हैं, इसका तेजी से चयन करने की जरूरत होगी। 

तेजी से बढ़ रहा रिटेल सेक्टर

भारत में खुदरा बाजार 2024 में 82 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। यह 2014 में 35 लाख करोड़ रुपये का था। पिछले दशक के दौरान देश का खुदरा क्षेत्र सालाना 8.9 प्रतिशत की दर से बढ़ा है। रिपोर्ट में कहा गया है कि देश की आर्थिक वृद्धि तथा विविधता वाले उपभोक्ता आधार की वजह से खुदरा क्षेत्र तेजी से बढ़ा है। रिपोर्ट कहती है कि कोविड-19 महामारी के समय को छोड़कर भारत की उपभोग वृद्धि का रुख अच्छा रहा है। 

भारत का रिटेल सेक्टर काफी बड़ा

रिपोर्ट में कहा गया है कि भारतीय खुदरा क्षेत्र 2024-34 के दौरान सबसे ऊंची वृद्धि दर्ज करने के लिए तैयार है। इसमें कहा गया है कि भारतीय खुदरा क्षेत्र विशाल है और इसके 2034 तक 190 लाख करोड़ रुपये पर पहुंचने की उम्मीद है। इस वर्ष जनवरी-सितंबर के दौरान प्रमुख आठ शहरों में शॉपिंग मॉल और प्रमुख बाजारों में खुदरा स्थान की पट्टा गतिविधियों में लगभग पांच प्रतिशत की वृद्धि हुई। रियल एस्टेट परामर्श कंपनी कुशमैन एंड वेकफील्ड ने एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी। रिपोर्ट के अनुसार, शीर्ष आठ शहरों में श्रेणी 'ए' के मॉल और मुख्य खुदरा बाजारों में पट्टा गतिविधियां जनवरी-सितंबर 2024 के दौरान 55.3 लाख वर्ग फुट थीं, जबकि पिछले वर्ष की इसी अवधि में यह आंकड़ा 52.9 लाख वर्ग फुट था। ये आठ शहर दिल्ली-एनसीआर, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद, पुणे और अहमदाबाद हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा