1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Good News: गैस सिलेंडर 172 रुपये सस्ता हुआ, यहां चेक करें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

Good News: गैस सिलेंडर 172 रुपये सस्ता हुआ, यहां चेक करें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

 Edited By: Alok Kumar
 Published : May 01, 2023 07:35 am IST,  Updated : May 01, 2023 07:54 am IST

मजदूर दिवस पर अच्छी खबर आई है। सरकार ने एलपीजी गैस सिलेंडर के रेट में बड़ी कटौती कर दी है। हालांकि, यह कटौती सिर्फ कमर्शियल गैस सिलेंडर पर कम की गई है।

गैस सिलेंडर- India TV Hindi
गैस सिलेंडर Image Source : FILE

मजदूर दिवस पर अच्छी खबर आई है। सरकार ने एलपीजी गैस सिलेंडर के रेट में बड़ी कटौती कर दी है। हालांकि, यह कटौती सिर्फ कमर्शियल गैस सिलेंडर पर कम की गई है। मिली जानकारी के मुताबिक, दिल्ली से पटना तक कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में 171.50 रुपये की बड़ी कटौती की गई है। नए रेट आज यानी सोमवार से लागू हो गए हैं। आपको बता दें कि आज से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर 1856.50 रुपये में मिलेगा। इससे पहले भी सरकार ने कमर्शियल सिलेंडर के दाम कम किए थे। पिछले महीने एक अप्रैल 2023 को भी कमर्शियल सिलेंडर के दाम में लगभग 92 रुपए की कमी की गई थी। हालांकि, उससे पहले एक मार्च को एक झटके में ही कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में 350 रुपऐ से अधिक की वृद्धि की गई थी। आपको बता दें कि 1 मई 2022 को 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर दिल्ली में 2355.50 रुपये में मिल रहा था। अब यह 1856.50 रुपए में मिलेगा। कमर्शियल सिलेंडर में कमी से होटल, रेस्टोरेंट चलाने वाले कारोबारियों को बड़ी राहत मिलती है। इससे महंगाई कम करने में भी मदद मिलती है। 

कमर्शियल सिलेंडर की नई और पुरानी दर 

कमर्शियल सिलेंडर की नई और पुरानी दर
Image Source : IOCकमर्शियल सिलेंडर की नई और पुरानी दर

यहां चेक करें LPG गैस सिलेंडर की कीमत

रसोई गैस सिलेंडर की कीमत चेक करने के लिए आपको सरकारी तेल कंपनी IOC की वेबसाइट पर जाना होगा। यहां पर कंपनियां हर महीने नए रेट्स जारी करती हैं। (https://iocl.com/Products/Indanegas.aspx) इस लिंक पर आप अपने शहर के एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम चेक कर सकते हैं।

14.2 किलोगराम रसोई गैस सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया

सरकारी गैस कंपनियों ने बगैर सब्सिडी वाले 14.2 किलोग्राम रसोई गैस सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया है। राजधानी दिल्ली में बगैर सब्सिडी वाले 14.2 किलोग्राम LPG गैस सिलेंडर की कीमत 1103.00 रुपए, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में रसोई गैस सिलेंडर की कीमत क्रमश: 1102.50 रुपए, 1129.00 रुपए और 1118.50 रुपए है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा

LPG