1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Good News: इस शहर में शुरू हो रही CNG की होम डिलीवरी, लंबी-लंबी कतारों से लोगों को मिलेगी मुक्ति

Good News: इस शहर में शुरू हो रही CNG की होम डिलीवरी, लंबी-लंबी कतारों से लोगों को मिलेगी मुक्ति

 Edited By: Alok Kumar @alocksone
 Published : Jun 14, 2022 07:03 pm IST,  Updated : Jun 14, 2022 07:03 pm IST

इस सेवा की शुरुआत से ग्राहकों को सीएनजी के लिए लंबी-लंबी कतारों में इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

CNG- India TV Hindi
CNG Image Source : FILE

Highlights

  • स्टार्टअप ‘दि फ्यूल डिलिवरी’ ने महानगर गैस लिमिटेड के साथ समझौता किया
  • मोबाइल सीएनजी स्टेशनों की मदद से ग्राहकों को उनके दरवाजे पर ईंधन पहुंचाया जाएगा
  • उपभोक्ताओं के लिए यह सेवा 24 घंटे और हर दिन उपलब्ध होगी

Good News: मुंबई में जल्द ही लोगों को अपने दरवाजे पर सीएनजी मिल सकेगी। ऊर्जा वितरण स्टार्टअप ‘दि फ्यूल डिलिवरी’ ने महानगर गैस लिमिटेड के साथ एक अभिरुचि पत्र (एलओआई) पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसके तहत शहर में मोबाइल सीएनजी स्टेशन की स्थापना की जाएगी। इन मोबाइल सीएनजी स्टेशनों की मदद से ग्राहकों को उनके दरवाजे पर ईंधन पहुंचाया जाएगा। द फ्यूल डिलिवरी ने एक बयान में कहा कि यह सेवा 24 घंटे और हर दिन उपलब्ध होगी और इसके जरिए सीएनजी से चलने वाले ऑटो रिक्शा, कैब, निजी और वाणिज्यिक वाहनों, स्कूल बसों और अन्य वाहनों की ईंधन संबंधी जरूरतों को पूरा किया जाएगा। 

लंबी-लंबी कतारों से मिलेगी मुक्ति 

इस सेवा की शुरुआत से ग्राहकों को सीएनजी के लिए लंबी-लंबी कतारों में इंतजार नहीं करना पड़ेगा। स्टार्टअप ने कहा कि उसे मुंबई में दो मोबाइल सीएनजी स्टेशन संचालित करने के लिए एमजीएल (महानगर गैस लिमिटेड) से मंजूरी मिल गई है। यह सेवा अगले तीन महीनों में मुंबई के सायन और महापे से शुरू होगी और धीरे-धीरे इसे शहर के अन्य हिस्सों में भी विस्तारित किया जाएगा। द फ्यूल डिलिवरी के संस्थापक-सीईओ रक्षित माथुर ने कहा, देश भर में दरवाजे पर डीजल की सफलतापूर्वक आपूर्ति करने के बाद, हम सीएनजी की घरों तक आपूर्ति की घोषणा करके एक कदम आगे बढ़ा रहे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा