Sunday, March 15, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Holi Special Train: होली पर यूपी-बिहार जाने के लिए ढूंढ रहे हैं ट्रेन? तो इस लिस्ट पर जरूर डाल लें एक नजर

Holi Special Train: होली पर यूपी-बिहार जाने के लिए ढूंढ रहे हैं ट्रेन? तो इस लिस्ट पर जरूर डाल लें एक नजर

Edited By: Shivendra Singh Published : Feb 18, 2026 01:31 pm IST, Updated : Feb 18, 2026 01:32 pm IST

होली पर महानगरों में काम करने वाले लाखों लोग अपने घर खासतौर पर यूपी और बिहार लौटने की तैयारी में जुट जाते हैं। लेकिन हर साल की तरह इस बार भी सबसे बड़ी चुनौती है कन्फर्म ट्रेन टिकट। यात्रियों की इसी एक्स्ट्रा भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने होली के मौके पर बड़ी राहत दी है।

होली स्पेशल ट्रेनों...- India TV Paisa
Photo:PTI होली स्पेशल ट्रेनों की लिस्ट

रंग, गुलाल और अपनों के संग हंसी-ठिठोली का इंतजार अब खत्म होने वाला है। जैसे-जैसे होली नजदीक आ रही है, देशभर के बड़े शहरों (दिल्ली, मुंबई, सूरत, पुणे और बेंगलुरु) में काम करने वाले यूपी-बिहार के लोग घर लौटने की तैयारी में जुट गए हैं। लेकिन हर साल की तरह इस बार भी सबसे बड़ी चुनौती कन्फर्म ट्रेन टिकट की है। फेस्टिव में ट्रेनों में लंबी वेटिंग लिस्ट और भीड़भाड़ आम बात है। ऐसे में यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए रेलवे ने खास कदम उठाया है।

उत्तर रेलवे ने  होली के अवसर पर अतिरिक्त भीड़ को संभालने के लिए कई होली स्पेशल ट्रेनों के संचालन का फैसला किया गया है। इन स्पेशल ट्रेनों से खास तौर पर यूपी और बिहार रूट पर सफर करने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। अगर आप भी होली पर घर जाने की प्लानिंग बना रहे हैं और ट्रेन की तलाश में हैं, तो यह लिस्ट आपके लिए बेहद काम की साबित हो सकती है। टिकट बुक करने से पहले इन स्पेशल ट्रेनों की जानकारी जरूर देख लें।

होली स्टेशल ट्रेनों की लिस्ट

ट्रेन संख्या कहां से  कहां तक ठहराव चलने के दिन
04123 प्रयागराज जंक्शन हजरत निजामुद्दीन शंकरगढ़, डभौरा, मानिकपुर जं., चित्रकूट धाम, बांदा महोबा जं., कुलापहाड़, हरपालपुरस मऊरानीपुरस वीरांगनालक्ष्मीबाई झांसी, ग्वालियर जं., धौलपुर जं. आगरा कैंट, मथुरा जं एवं कोसी कलां रेलवे स्टेशन 18 फरवरी से 8 मार्च तक हर बुधवार एंव रविवार
04124 हजरत निजामुद्दीन प्रयागराज जंक्शन शंकरगढ़, डभौरा, मानिकपुर जं., चित्रकूट धाम, बांदा महोबा जं., कुलापहाड़, हरपालपुरस मऊरानीपुरस वीरांगनालक्ष्मीबाई झांसी, ग्वालियर जं., धौलपुर जं. आगरा कैंट, मथुरा जं एवं कोसी कलां रेलवे स्टेशन 19 फरवरी से 9 मार्च तक हर गुरुवार एंव सोमवार
04054 नई दिल्ली बरौनी गाजियाबाद, अलीगढ़ जं., टूंडला जं. इटावा जं.. कानपुर सेंट्रल, उन्नाव जं.. ऐशबाग, बादशाहनगर, बाराबंकी जं., गोंडा जंक्शन, बस्ती, खलीलाबाद, गोरखपुर जं, देवरिया सदर, सीवान जं, छपरा, सोनपुर, हाजीपुर जंक्शन और शाहपुर पटोरी स्टेशन 20 फरवरी से 6 मार्च तक रोजाना
04053 बरौनी नई दिल्ली गाजियाबाद, अलीगढ़ जं., टूंडला जं. इटावा जं.. कानपुर सेंट्रल, उन्नाव जं.. ऐशबाग, बादशाहनगर, बाराबंकी जं., गोंडा जंक्शन, बस्ती, खलीलाबाद, गोरखपुर जं, देवरिया सदर, सीवान जं, छपरा, सोनपुर, हाजीपुर जंक्शन और शाहपुर पटोरी स्टेशन 22 फरवरी से 8 मार्च तक रोजाना
04060 नई दिल्ली सुपौल गाजियाबाद, अलीगढ़ ज, टूडला जं, इटावा जं., कानपुर सेंट्रल, उन्नाव जं., ऐशबाग, बादशाहनगर, बाराबंकी जं, गोंडा जं., बस्ती, खलीलाबाद, गोरखपुर जं., देवरिया सदर, सीवान जं., छपरा, सोनपुर, हाजीपुर जं, शाहपुर पटोरी, बरौनी जं., बेगूसराय, खगड़िया जं., मानसी जं., सिमरी बख्तियारपुर और सहरसा जं. स्टेशन 20 फरवरी से 6 मार्च तक प्रतिदिन
04059 सुपौल नई दिल्ली गाजियाबाद, अलीगढ़ ज, टूडला जं, इटावा जं., कानपुर सेंट्रल, उन्नाव जं., ऐशबाग, बादशाहनगर, बाराबंकी जं, गोंडा जं., बस्ती, खलीलाबाद, गोरखपुर जं., देवरिया सदर, सीवान जं., छपरा, सोनपुर, हाजीपुर जं, शाहपुर पटोरी, बरौनी जं., बेगूसराय, खगड़िया जं., मानसी जं., सिमरी बख्तियारपुर और सहरसा जं. स्टेशन 22 फरवरी से 8 मार्च तक प्रतिदिन
04066 आनंद विहार खोरधा रोड गाजियाबाद, गोविंदपुरी, सूबेदारगंज, मिजोपुर, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जं.. भभुआ रोड, सासाराम, डेहरी ऑन सोन, अनुग्रह नारायण रोड, गया जं., पहाड़पुर, कोडरमा, हजारीबाग रोड, पारसनाथ, नेताजी सुभाष चंद्र बोस गोमो, चंद्रपुरा, बोकारो स्टील सिटी, पुरुलिया जं, बराभूम, चाण्डिल जं., टाटानगर जं, घाटशिला, हिजली, बालेश्वर, मद्रक, जाजपुर केन्द्रुझर रोड, कटक और भुवनेश्वर स्टेशन 27 फरवरी से 3 मार्च तक प्रतिदिन
04065 खोरधा रोड आनंद विहार गाजियाबाद, गोविंदपुरी, सूबेदारगंज, मिजोपुर, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जं.. भभुआ रोड, सासाराम, डेहरी ऑन सोन, अनुग्रह नारायण रोड, गया जं., पहाड़पुर, कोडरमा, हजारीबाग रोड, पारसनाथ, नेताजी सुभाष चंद्र बोस गोमो, चंद्रपुरा, बोकारो स्टील सिटी, पुरुलिया जं, बराभूम, चाण्डिल जं., टाटानगर जं, घाटशिला, हिजली, बालेश्वर, मद्रक, जाजपुर केन्द्रुझर रोड, कटक और भुवनेश्वर स्टेशन 28 फरवरी से 4 मार्च तक प्रतिदिन
04022 नई दिल्ली गोरखपुर गाजियाबाद, हापुड़, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, हरदोई, लखनऊ, गोंडा जं और बस्ती स्टेशन 20 फरवरी से 6 मार्च तक हर शुक्रवार
04021 गोरखपुर नई दिल्ली गाजियाबाद, हापुड़, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, हरदोई, लखनऊ, गोंडा जं और बस्ती स्टेशन 21 फरवरी से 7 मार्च तक हर शनिवार
04070 आनंद विहार शेखपुरा गोविंदपुरी, प्रयागराज जं., पं. दीन दयाल उपाध्याय जं., बक्सर, आरा दानापुर, पटना जं., राजेंद्रनगर टर्मिनल, बख्तियारपुर जं., बिहार शरीफ जं., अस्थावी और बरबीघा स्टेशन 20 फरवरी से 6 मार्च तक हर शुक्रवार एवं मंगलवार
04069 शेखपुरा आनंद विहार गोविंदपुरी, प्रयागराज जं., पं. दीन दयाल उपाध्याय जं., बक्सर, आरा दानापुर, पटना जं., राजेंद्रनगर टर्मिनल, बख्तियारपुर जं., बिहार शरीफ जं., अस्थावी और बरबीघा स्टेशन 20 फरवरी से 6 मार्च तक हर शुक्रवार एवं मंगलवार
04010 दिल्ली जंक्शन सीतमढ़ी गाजियाबाद, हापुड़, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, सीतापुर, गोंडा जं. गोरखपुर, बगहा, नरकटियागंज जं., सिकटा, रक्सौल जं. और बैरगनिया स्टेशन 26 फरवरी एवं 5 मार्च
04009 सीतमढ़ी दिल्ली जंक्शन गाजियाबाद, हापुड़, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, सीतापुर, गोंडा जं. गोरखपुर, बगहा, नरकटियागंज जं., सिकटा, रक्सौल जं. और बैरगनिया स्टेशन 27 फरवरी एवं 6 मार्च
04203 लखनऊ नई दिल्ली शाहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद और गाजियाबाद 23 फरवरी एवं 2 मार्च
04204 नई दिल्ली लखनऊ शाहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद और गाजियाबाद 23 फरवरी एवं 2 मार्च
04209 वाराणसी दिल्ली जंक्शन प्रतापगढ़, रायबरेली, लखनऊ, मुरादाबाद और गाजियाबाद 24 फरवरी से 6 मार्च तक रोजाना
04210 दिल्ली जंक्शन वाराणसी प्रतापगढ़, रायबरेली, लखनऊ, मुरादाबाद और गाजियाबाद 25 फरवरी से 7 मार्च तक रोजाना
04213 अयोध्या कैंट आनंद विहार बाराबंकी, लखनऊ, बरेली, मुरादाबाद और गजियाबाद 24 फरवरी, 26 फरवरी, 1 मार्च, 3 मार्च एंव 5 मार्च
04214 आनंद विहार अयोध्या कैंट बाराबंकी, लखनऊ, बरेली, मुरादाबाद और गजियाबाद 25 फरवरी, 27 फरवरी, 2 मार्च, 4 मार्च एंव 6 मार्च

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

पिछले वर्ष फरवरी में नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुए हादसे को ध्यान में रखते हुए इस बार अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है। दिल्ली के तीनों प्रमुख स्टेशनों पर एंबुलेंस के साथ डॉक्टरों की तैनाती की जाएगी। किसी भी आपात स्थिति में यात्रियों को स्टेशन पर ही प्राथमिक उपचार मिल सकेगा। इसके अलावा रेलवे अस्पताल में 30 बेड इस अवधि के दौरान आरक्षित रखे जाएंगे, ताकि जरूरत पड़ने पर यात्रियों को तुरंत चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा सके।

Latest Business News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा

Advertisement
Advertisement
Advertisement