Tuesday, March 10, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. खस्ताहाल पाकिस्तान को मिली राहत, IMF ने एक अरब डॉलर के ऋण को दी मंजूरी

खस्ताहाल पाकिस्तान को मिली राहत, IMF ने एक अरब डॉलर के ऋण को दी मंजूरी

Edited by: India TV Paisa Desk Published : Feb 03, 2022 11:52 am IST, Updated : Feb 03, 2022 11:52 am IST

पाकिस्तान और आईएमएफ ने जुलाई 2019 में तीन साल की विस्तारित फंड सुविधा के तहत आर्थिक नीतियों पर एक समझौता किया था।

Imran Khan- India TV Paisa
Photo:PTI

Imran Khan

Highlights

  • आईएमएफ ने पाकिस्तान के लिए अपने छह अरब डॉलर के रुके हुए कार्यक्रम की मंजूरी दे दी
  • आईएमएफ पाकिस्तान को लगभग एक अरब डॉलर के ऋण की तत्काल एक किश्त जारी करेगा
  • पाकिस्तान के वित्त मंत्री शौकत तारिन ने भी एक ट्वीट में मंजूरी की पुष्टि की है

इस्लामाबाद। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने पाकिस्तान के लिए अपने छह अरब डॉलर के रुके हुए कार्यक्रम की छठी समीक्षा को पूरा करने की मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही आईएमएफ नकदी की कमी का सामना कर रहे पाकिस्तान को लगभग एक अरब डॉलर के ऋण की तत्काल एक किश्त जारी करेगा। 

आईएमएफ के कार्यकारी बोर्ड ने बुधवार को वाशिंगटन डीसी में छठी समीक्षा पूरी करने और विस्तारित फंड सुविधा के तहत एक अरब डॉलर की किश्त जारी करने के पाकिस्तान के अनुरोध पर विचार करने के लिए एक बैठक की। इसके बाद यह किश्त जारी की गई है। पाकिस्तान के वित्त मंत्री शौकत तारिन ने भी एक ट्वीट में मंजूरी की पुष्टि की है। 

गौरतलब है कि पाकिस्तान और आईएमएफ ने जुलाई 2019 में तीन साल की विस्तारित फंड सुविधा के तहत आर्थिक नीतियों पर एक समझौता किया था। इस समझौते के तहत पाकिस्तान को 39 महीने की अवधि के लिए लगभग छह अरब डॉलर दिए जायेंगे।

Latest Business News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा

Advertisement
Advertisement
Advertisement