1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Defence Budget: जानिए पिछले 3 वर्षों में डिफेंस सेक्टर के लिये आम बजट कैसा रहा?

Defence Budget: जानिए पिछले 3 वर्षों में डिफेंस सेक्टर के लिये आम बजट कैसा रहा?

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jan 30, 2023 12:04 pm IST,  Updated : Jan 30, 2023 05:14 pm IST

बजट को आने में कुछ ही दिन बाकी हैं, वहीं डिफेंस सेक्टर यानि रक्षा क्षेत्र को बजट- 2023 से काफी उम्मीदें है, वहीं पिछले 3 वर्षों में इस क्षेत्र की ओर सरकार ने बेहतरी के साथ ध्यान दिया है।

Defence budget - India TV Hindi
जानिए पिछले 3 वर्षों में डिफेंस सेक्टर के लिए बजट में क्या रहा खास Image Source : CANVA

Defence Budget: देश का आम बजट 1 फरवरी, 2023 को हमारे समक्ष आने वाला है। वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण आगामी दिनों में इसे संसद में पेश करेंगी। बता दें कि बजट में अलग-अलग सेक्टर के लिये राशि का आवंटन किया जाता है। अब ऐसे में सरकार का महत्वपूर्ण ध्यान रक्षा क्षेत्र की तरफ भी रहता है, क्योंकि देश की तरक्की और सुरक्षा दोनों ही अहम मुद्दे हैं। वहीं आज हम आपको पिछले तीन वर्षों में आये रक्षा बजट के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी देने वाले हैं। 

रक्षा बजट 2020-21

इस बजट को आशाजनक और प्रगतिशील माना गया था, जहां इस साल के रक्षा बजट में राशि का आवंटन मामूली तौर पर किया गया था। बता दें कि पिछले वर्ष की अपेक्षा इस बार के रक्षा बजट- 2020 में 6 % फीसद की बढ़ोतरी की गयी थी, जहां डिफेंस सेक्टर का बजट बढ़कर 3.37 करोड़ रुपये हो गया था। वहीं इस रक्षा बजट में सरकार ने डिफेंस सेक्टर के लिये हथियारों की खरीद और आधुनिकीकरण के लिये 1,10,734 करोड़ रुपये की राशि का आवंटन किया था। इसके साथ ही रक्षाकर्मियों की पेंशन के लिये सरकार ने 1.33 लाख करोड़ रुपये जारी किये थे। 

रक्षा बजट 2021-22

इस वर्ष रक्षा क्षेत्र के बजट में बहुत अधिक वृद्धि की गयी थी, जो 15 वर्षो में सर्वाधिक थी। बता दें कि इस वर्ष रक्षा क्षेत्र के लिये 4,78,195 करोड़ रुपये के आवंटन की घोषणा की गयी थी, जहां सशस्त्र बलों का आधुनिकीकरण कोष 1,13,734 करोड़ रुपये से बढ़ाकर इस वर्ष 1,35,060 करोड़ रुपये कर दिया गया था। इसके साथ ही रक्षा पेंशन के बजट में भी काफी वृद्धि की गयी थी। 

रक्षा बजट 2022-23

बजट वर्ष 2022-23 में भी रक्षा क्षेत्र के बजट में वृद्धि की गयी, जहां इस क्षेत्र को 525,166 करोड़ रुपये की राशि का आवंटन बजट के माध्यम से किया गया। वहीं इस वर्ष के रक्षा बजट में 10 % फीसद की वृद्धि देखने को मिली, जहां पूंजीगत व्यय के में थलसेना के लिये 32,015 करोड़ रुपये, नौसेना के लिये 47,590 करोड़ रुपये और वायुसेना के 55,586 करोड़ रुपये आवंटित किये गये। इसके साथ ही इस बजट में रक्षा क्षेत्र में रिसर्च एंड डेवलपमेंट के लिये 11,981 करोड़ आवंटित किये गये।

रक्षा बजट 2018-19 

साल 2018 के रक्षा बजट की बात करें तो इस वर्ष रक्षा मंत्रालय को विभिन्न सेवाओं के 4,04,364 करोड़ रुपये (पेंशन सहित) आवंटित किये गये। वहीं यह उस समय के केंद्र सरकार के बजट का 16.6 % फीसद था, इसके साथ ही यह उस वक्त भारत की अनुमानित जीडीपी का 2.2 % फीसद था। 

रक्षा बजट 2019-20 

बता दें कि यह चुनावी वर्ष था, जहां एनडीए सरकार ने इसका ध्यान रखते हुए नियमित बजट के स्थान पर अंतरिम बजट पेश किया था। इस अंतरिम बजट में रक्षा क्षेत्र के लिये 4,31,011 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया था, जहां पिछले वर्ष की अपेक्षा इसमें 10 % फीसद की वृद्धि की गयी थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा