1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. देश का कृषि निर्यात 2030 तक दोगुना होकर 100 अरब डॉलर पर पहुंचने का अनुमान

देश का कृषि निर्यात 2030 तक दोगुना होकर 100 अरब डॉलर पर पहुंचने का अनुमान

 Edited By: Pawan Jayaswal
 Published : Jan 08, 2024 02:22 pm IST,  Updated : Jan 08, 2024 02:22 pm IST

अभी भारत का कृषि निर्यात 50 अरब डॉलर का है। इसके 2030 तक डबल होकर 100 अरब डॉलर पर पहुंचने का अनुमान है। इंडसफूड मेला दक्षिण एशिया की सबसे बड़ी खाद्य और पेय प्रदर्शनी है।

भारत का कृषि निर्यात- India TV Hindi
भारत का कृषि निर्यात Image Source : FREEPIK

देश का कृषि निर्यात 2030 तक दोगुना होकर 100 अरब डॉलर पर पहुंचने का अनुमान है। वाणिज्य सचिव सुनील बर्थवाल ने सोमवार को यह बात कही। फिलहाल भारत का कृषि निर्यात 50 अरब डॉलर का है। उन्होंने कहा कि भारत वस्तुओं और सेवाओं के निर्यात को 2030 तक 2,000 अरब डॉलर पर पहुंचाने का लक्ष्य लेकर चल रहा है। बर्थवाल ने यहां ‘इंडसफूड मेला-2024’ में कहा, ‘मुझे पूरा यकीन है कि आज भारत का 50 अरब डॉलर का निर्यात 2030 तक दोगुना होकर लगभग 100 अरब डॉलर हो जाएगा।’

एशिया की सबसे बड़ी खाद्य और पेय प्रदर्शनी

इंडसफूड मेला दक्षिण एशिया की सबसे बड़ी खाद्य और पेय प्रदर्शनी है। सचिव ने कहा कि ‘रेडी-टू-ईट’ फूड सेगमेंट जैसे सेक्टर्स में ग्रोथ की काफी संभावनाएं हैं। उन्होंने उद्योग जगत से आयातक देशों की तकनीकी मानक जरूरतों पर ध्यान केंद्रित करने का आग्रह किया।

इस साल अधिक रहेगा देश का कृषि निर्यात

मेले का उद्घाटन करते हुए वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि चावल, गेहूं और चीनी सहित कुछ प्रमुख वस्तुओं की खेप पर लगाए गए अंकुशों के बावजूद चालू वित्त वर्ष में देश का कृषि निर्यात पिछले साल के 53 अरब डॉलर के स्तर से अधिक रहेगा। इससे पहले एक अधिकारी ने कहा था कि निर्यात प्रतिबंध और अंकुशों की वजह से इस वित्त वर्ष में लगभग चार से पांच अरब डॉलर का निर्यात प्रभावित होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा