1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. दुनिया में अमेरिका-चीन के बाद सबसे ज्यादा अमीर भारत में, देश में बेंगलुरु के बाद दिल्ली का स्थान

दुनिया में अमेरिका-चीन के बाद सबसे ज्यादा अमीर भारत में, देश में बेंगलुरु के बाद दिल्ली का स्थान

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Mar 01, 2022 05:51 pm IST,  Updated : Mar 01, 2022 05:51 pm IST

अमेरिका 748 अरबपतियों के साथ पहले स्थान पर है, जिसके बाद 554 अरबपतियों के साथ चीन का स्थान है। भारत 145 अरबपतियों के साथ तीसरे स्थान पर है।

rupee- India TV Hindi
rupee Image Source : FILE

Highlights

  • धनी लोगों की संख्या में पिछले साल 11 प्रतिशत की वृद्धि हुई
  • धनी लोगों की संख्या में यह बढ़ोतरी शेयर बाजारों में तेजी और डिजिटल क्रांति के चलते हुई
  • भारत में अधिक नेटवर्थ वाले अमीरों की संख्या 2021 में बढ़कर 13,637 हुई

नई दिल्ली। देश में तीन करोड़ अमेरिकी डॉलर (करीब 226 करोड़ रुपये) या इससे अधिक संपत्ति वाले अत्यधिक धनी लोगों की संख्या में पिछले साल 11 प्रतिशत की वृद्धि हुई। रियल एस्टेट के बारे में परामर्श देने वाली नाइट फ्रैंक ने अपनी रिपोर्ट में यह कहा है। रिपोर्ट के मुताबिक अत्यधिक धनी लोगों की संख्या में यह बढ़ोतरी शेयर बाजारों में तेजी और डिजिटल क्रांति के चलते हुई। भारत 2021 में विश्व स्तर पर अरबपतियों की आबादी में तीसरे स्थान पर है। 

अमेरिका पहले स्थान पर कायम 

अमेरिका 748 अरबपतियों के साथ पहले स्थान पर है, जिसके बाद 554 अरबपतियों के साथ चीन का स्थान है। भारत 145 अरबपतियों के साथ तीसरे स्थान पर है। संपत्ति सलाहकार नाइट फ्रैंक ने ‘द वेल्थ रिपोर्ट 2022’ के अपने ताजा संस्करण में कहा कि वैश्विक स्तर पर अत्यधिक धनी लोगों की संख्या 2021 में 9.3 प्रतिशत बढ़कर 6,10,569 हो गई, जो इससे पिछले साल 5,58,828 थी। नाइट फ्रैंक ने एक बयान में कहा, भारत में अत्यधिक धनी लोगों (तीन करोड़ अमेरिकी डॉलर या उससे अधिक शुद्ध संपत्ति) की संख्या में 2021 में सालाना आधार पर 11 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

बेंगलुरु में भारत में सबसे ज्यादा अमीर 

 रिपोर्ट के अनुसार भारत में अधिक नेटवर्थ वाले अमीरों की संख्या 2021 में 13,637 थी जो इससे पिछले साल 12,287 थी। अत्यधिक धनी लोगों की संख्या में सर्वाधिक वृद्धि बेंगलुरु में देखी गयी। वहां इनकी संख्या 17.1 प्रतिशत बढ़कर 352 हो गयी। उसके बाद दिल्ली (12.4 प्रतिशत बढ़कर 210) तथा मुंबई (नौ प्रतिशत बढ़कर 1,596) का स्थान रहा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा