1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. India TV Poll: क्या महंगाई डायन का असर RBI की मॉनिटरी पॉलिसी पर देखने को मिलेगा? जानें लोगों की क्या है राय

India TV Poll: क्या महंगाई डायन का असर RBI की मॉनिटरी पॉलिसी पर देखने को मिलेगा? जानें लोगों की क्या है राय

 Edited By: Alok Kumar
 Published : Aug 07, 2023 02:17 pm IST,  Updated : Aug 07, 2023 02:17 pm IST

आपको बता दें कि रेपो रेट बढ़ने से बैंकोंं को कर्ज लेना महंगा हो जाता है। इसके चलते लाखों लोगों की ईएमआई बढ़ जाती है।

RBI- India TV Hindi
आरबीआई Image Source : INDIA TV

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) गवर्नर शक्तिकांत दास की अध्यक्षता में छह सदस्यीय मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की बैठक 8 अगस्त से शुरू होगी। मॉनिटरी समिति द्वारा लिए गए निर्णय की घोषणा 10 अगस्त को आरबीआई गवर्नर करेंगे। इस बार फिर से ब्याज दर बढ़ने की चिंता बढ़ गई है क्योंकि एक बार फिर हाल के दिनों में महंगाई डायन ने सुरसा की तरह अपना मुंह फैलाया है। टमाटर की आसमान छूती कीमत के साथ तमाम खाने-पीने वाली वस्तुओं के दाम तेजी से बढ़े हैं। इस मुद्दे पर इंडिया टीवी ने आम लोगों की राय जाननी चाहिए। आसमान छूती महंगाई के बीच रेपो रेट यानी ब्याज दरों में बढ़ोतरी को लेकर लोगों का क्या मानना है, आइए जानते हैं। 

क्या रहा India TV के पोल में लोगों की राय 

इंडिया टीवी ने अपने विभिन्न प्लेटफॉर्म के जरिये अगामी रिजर्व बैंक की पॉलिसी को लेकर राय मांगी थी। हमने लोगों से पूछा कि RBI पॉलिसी में महंगाई बढ़ने के चलते क्या रिजर्व बैंक फिर बढ़ाएगा रेपो रेट? आपको बता दें कि रेपो रेट बढ़ने से बैंकोंं को कर्ज लेना महंगा हो जाता है। इसके चलते लाखों लोगों की ईएमआई बढ़ जाती है। सबसे अधिक बोझ होम और कार लोन लेने वालों को होता है। इस पर लोगों की राय मिली मिली है। इस पोल में भाग लेने वाले 5210 लोगों (48%) का मनना है कि महंगाई को काबू करने के लिए आरबीआई ब्याज दरोंं में बढ़ोतरी कर सकता है। वहीं, 3503 (39%) लोगों का मनना है कि आरबीआई ब्याज दरों में बढ़ोतरी नहीं करेगा। वहीं, 269 (3%) लोगों का कहना था कि वह इस बारे में कुछ कह नहीं सकते हैं। 

आरबीआई रेपो रेट पर पोल
Image Source : INDIA TVआरबीआई रेपो रेट पर पोल

पोल में कितने लोगों ने भाग लिया 

इस पोल में 8,983 लोगों ने अपनी राय रखी। अब यह देखना बड़ा दिलचस्प होगा कि क्या सही में आरबीआई लोगों की राय के अनुसार ब्याज दरों में बढ़ोतरी करता है या कोई बदलाव नहीं करता है। वैसे मार्केट के जानकारों का कहना है कि आरबीआई इस बार भी ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं करेगा। आपको बता दें कि फरवरी से आरबीआई ने ब्याज दरों में बदलाव नहीं किया है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा