1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Stock Market: तेजी के साथ बंद हुआ भारतीय बाजार, 22300 के पार निफ्टी

Stock Market: तेजी के साथ बंद हुआ भारतीय बाजार, 22300 के पार निफ्टी

 Written By: Abhinav Shalya
 Published : Apr 22, 2024 03:57 pm IST,  Updated : Apr 22, 2024 04:16 pm IST

भारतीय शेयर बाजार आज के सत्र में तेजी के साथ बंद हुआ है। ऑटो, आईटी, पीएसयू बैंक, फिन सर्विस, फार्मा, मेटल, एफएमसीजी, रियल्टी, मीडिया और एनर्जी शेयरों में खरीदारी देखी गई है।

Stock Market- India TV Hindi
Stock Market Image Source : फाइल

भारतीय शेयर बाजार में सोमवार का कारोबारी सत्र तेजी वाला रहा। बाजार के सभी सूचकांक हरे निशान में बंद हुए हैं। सेंसेक्स 560 अंक या 0.77 अंक और निफ्टी 189 अंक या 0.86 प्रतिशत बढ़तक 22,336 अंक पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी बैंक 350 अंक या 0.74 प्रतिशत बढ़कर 47,924 अंक पर बंद हुआ। 

एनएसई पर 01632 शेयर हरे निशान में और 601 शेयर लाल निशान में बंद हुए हैं। ऑटो, आईटी, पीएसयू बैंक, फिन सर्विस, फार्मा, मेटल, एफएमसीजी, रियल्टी, मीडिया, एनर्जी, पीएसई और इन्फ्रा के शेयर तेज उछाल के साथ बंद हुए। 

गेनर्स और लूजर्स

एलएंडटी, एक्सिस बैंक, बजाज फाइनेंस, अल्ट्राटेक सीमेंट, विप्रो, एसबीआई, आईसीआईसीआई बैंक, एचसीएल टेक, इन्फोसिस, टेक महिंद्रा, सन फार्मा, एशियन पेंट्स, टाटा मोटर्स, टीसीएस, टाइटन, कोटक महिंद्रा, नेस्ले, भारती एयरटेल, बजाज फिनसर्व, पावर ग्रिड, रिलायंस, मारुति सुजुकी, एचयूएल, एमएंडएम और आईटीसी गेनर्स की लिस्ट में है। टाटा स्टील, इंडसइंड बैंक, जेएसडब्लू स्टील, एचडीएफसी बैंक और एनटीपीसी लूजर्स की लिस्ट में है। 

एशियाई बाजारों का हाल

एशियाई बाजारों में आज मिलाजुला हाल देखा गया। टोक्यो, हांगकांग, सियोल और बैंकॉक के बाजार बढ़त के साथ बंद हुए। वहीं, ताइपे, शंघाई और जकार्ता के बाजारों में गिरावट देखी गई। अमेरिका के बाजार शुक्रवार को मिलेजुले बंद हुए थे। कच्चे तेल में भी आधा प्रतिशत की गिरावट देखी जा रही है। ब्रेंट क्रूड 86 डॉलर प्रति बैरल और डब्लूटीआई क्रूड 82 डॉलर प्रति बैरल के करीब बना हुआ है। 

तेजी के साथ खुले थे बाजार

भारतीय बाजारों की सोमवार के कारोबारी सत्र में तेजी के साथ शुरुआत हुई। बीएसई सेंसेक्स 366 अंक या 0.50 प्रतिशत की तेजी के साथ 73,454 अंक और एनएसई निफ्टी 126 अंक या 0.57 प्रतिशत की तेजी के साथ 22,273 अंक पर खुला।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा