1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. कोहरे ने घटा दी 26 ट्रेनों की स्पीड, चल रही हैं साढ़े छह घंटे तक लेट, रेलवे ने जारी की लिस्ट

कोहरे ने घटा दी 26 ट्रेनों की स्पीड, चल रही हैं साढ़े छह घंटे तक लेट, रेलवे ने जारी की लिस्ट

 Published : Jan 03, 2024 10:04 am IST,  Updated : Jan 03, 2024 10:04 am IST

7 जनवरी तक हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में अलग-अलग स्थानों पर घने से बहुत घने कोहरे छाने की संभावना है। आने वाले दिनों में भी ट्रेनों पर मौसम की मार पड़नी तय है। ट्रेनों के देरी से चलने की संभावना है।

पूरे उत्तर भारत में शीत लहर का प्रकोप जारी है।- India TV Hindi
पूरे उत्तर भारत में शीत लहर का प्रकोप जारी है। Image Source : PTI

ट्रेनों के परिचालन पर मौसम की मार जारी है। खासकर दिल्ली में घने कोहरे ने काफी असर डाला है। भारतीय रेलवे ने बुधवार को बताया कि घने कोहरे के चलते कम विजिबिलिटी के चलते राष्ट्रीय राजधानी में कुल 26 ट्रेनें देरी से चल रही हैं। भारतीय रेलवे ने कहा है कि कोहरे के कारण कोहरे के कारण दिल्ली जाने वाली कई ट्रेनें एक से साढ़े छह घंटे की देरी से चलीं।

7 जनवरी तक कोहरा रहेगा तेज

खबर के मुताबिक, भारतीय रेल ने आज देरी से चलने वाली 26 ट्रेनों की लिस्ट जारी की है। आरडब्ल्यूएफसी दिल्ली के मुताबिक, 7 जनवरी तक हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में अलग-अलग स्थानों पर घने से बहुत घने कोहरे छाने की संभावना है। कुछ स्थानों पर ठंडे दिन से लेकर गंभीर ठंडे दिन की स्थिति बनने की भविष्यवाणी की गई है। वैसे पूरे उत्तर भारत में शीत लहर का प्रकोप जारी है।

ठंड और शीत लहर कम होने के संकेत नहीं

दिल्ली में हाड़ कंपा देने वाली ठंड से कोई राहत नहीं मिली और बुधवार की सुबह एक और ठंडी सुबह हुई। यहां न्यूनतम तापमान लगभग 8.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शीत लहर ने राष्ट्रीय राजधानी और उत्तर भारत के व्यापक क्षेत्रों पर अपनी पकड़ कम करने का कोई संकेत नहीं दिखाया है।

फाइनेंशिल एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक, अनुमान है कि 5-11 जनवरी के बीच रात के तापमान में गिरावट होगी। इसका असर यह होगा कि मध्य भारत के कुछ हिस्सों और आसपास के उत्तरी मैदानी इलाकों में शीत लहर की स्थिति बन सकती है। दिन का तापमान भी सामान्य से नीचे रहने की उम्मीद है। खासकर मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र के उत्तरी हिस्सों, उत्तर प्रदेश के दक्षिणी हिस्सों और हरियाणा और राजस्थान के निकटवर्ती इलाकों में मौसम का असर देखा जा सकता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा