1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. 14 जुलाई तक मौका: अनारक्षित रेल टिकट किराये पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें कैसे ले सकते हैं फायदा

14 जुलाई तक मौका: अनारक्षित रेल टिकट किराये पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें कैसे ले सकते हैं फायदा

 Published : Apr 13, 2026 08:12 am IST,  Updated : Apr 13, 2026 08:38 am IST

अगर आप रोज सफर करने वाले पैसेंजर हैं या शहरों या अन्य जगहों से अक्सर आना-जाना लगा रहता है तो आप इस ऑफर का लाभ लेंगे तो आपके कुछ पैसे बचेंगे। इसके लिए आपको काउंटर पर टिकट के लिए लाइन भी नहीं लगने की जरूरत है।

अनारक्षित रेल टिकट किराये पर आप भी फायदा ले सकते हैं।- India TV Hindi
अनारक्षित रेल टिकट किराये पर आप भी फायदा ले सकते हैं। Image Source : RAILWAY SOUTH EASTERN RAILWAY X IMAGE

भारतीय रेल यात्रियों के लिए एक राहत भरी खबर है। अब अनारक्षित (जनरल) टिकट पर भी किराये में बचत का मौका मिल रहा है। 14 जुलाई 2026 तक चलने वाले इस सीमित अवधि के ऑफर के तहत RailOne ऐप के जरिए बिना रिजर्वेशन वाले टिकट बुक करने और डिजिटल पेमेंट पर 3% तक की छूट आप भी पा सकते हैं। अगर आप रोजाना ट्रेन से सफर करते हैं या जल्द यात्रा की योजना बना रहे हैं, तो यह ऑफर आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। 

कैसे लें डिस्काउंट का फायदा

उत्तर रेलवे के मुताबिक, अनारक्षित रेल टिकट किराये पर डिस्काउंट पाने के लिए आपको Rail One ऐप डाउनलोड करना होगा। इस ऐप में एक बार लॉग इन होने पर आपको अपना अनारक्षित रेल टिकट बुक करना है। आपको 3 प्रतिशत तक की छूट मिलेगी। उदाहरण के लिए अगर किराया 100 रुपये है तो आपको इस टिकट पर लागत सिर्फ 97 रुपये पड़ेगा। इसके अलावा, R-Wallet से पेमेंट करने पर 3% अतिरिक्त कैशबैक भी मिलेगा। 

पैसेंजर्स की सुविधा के लिए है RailOne ऐप

रेलवे का कहना है कि RailOne ऐप, पैसेंजर्स की सुविधा को बढ़ाने के लिए है जिसके जरिये आरक्षित और अनारक्षित रेल सेवाओं को एक प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराता है। यह पहल कैशलेस लेन-देन और पूरे देश में सेवाओं के एकीकरण को बढ़ावा देती है। RailOne ऐप भारतीय रेल यात्रा को सरल, तेज और सुविधाजनक बनाने का एक बेहतरीन तरीका है।

बेहद उपयोगी है RailOne ऐप

  • टिकट बुकिंग: रिजर्व्ड, अनारक्षित और प्लेटफॉर्म टिकट आसानी से बुक करें, बिना ऐप बदलने की जरूरत के।
  • लाइव ट्रेन ट्रैकिंग: ट्रेन की वास्तविक स्थिति, प्लेटफॉर्म नंबर, कोच की पोजिशन और देरी के बारे में समय रहते जानकारी ले सकते हैं।
  • फूड डिलीवरी: एकीकृत ई-केटरींग सेवाओं के माध्यम से अपने सीट तक भोजन मंगवा सकते हैं।
  • शिकायत प्रबंधन: Rail Madad फीचर के जरिए आसानी से अपनी शिकायतें रजिस्टर करें और ट्रैक कर सकते हैं।
  • सिंगल साइन-ऑन और बायोमेट्रिक लॉगिन: IRCTC या UTS क्रेडेंशियल्स से सुरक्षित लॉगिन करें, जिसमें फिंगरप्रिंट और फेस रिकग्निशन का सपोर्ट है।
  • बहुभाषी इंटरफेस: विभिन्न भारतीय भाषाओं में उपलब्ध, ताकि यह और भी अधिक उपयोगकर्ताओं के लिए सुलभ हो सके।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा