Monday, March 16, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. चौंका देंगे मालदीव में भारतीय और चीनी टूरिस्ट्स के आंकड़े, जानिए पिछले 10 वर्षों का यह ट्रेंड

चौंका देंगे मालदीव में भारतीय और चीनी टूरिस्ट्स के आंकड़े, जानिए पिछले 10 वर्षों का यह ट्रेंड

Written By: Pawan Jayaswal Published : Jan 10, 2024 08:30 am IST, Updated : Jan 12, 2024 09:44 am IST

साल 2014 के बाद से मालदीव आने वाले चीनी पर्यटकों की संख्या में गिरावट आई है। वहीं, भारतीय पर्यटकों की संख्या में इजाफा हुआ है। 2023 में मालदीव में सबसे ज्यादा पर्यटक भारत से आए थे।

मालदीव में चीनी पर्यटक- India TV Paisa
Photo:FREEPIK मालदीव में चीनी पर्यटक

भारतीय पर्यटकों के बायकॉट के बाद मगंलवार को मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू (Mohamed Muizzu)ने चीन से आग्रह किया है कि वह इस आइसलैंड नेशन में अधिक टूरिस्ट्स भेजने की पुरजोर कोशिश करे। पीएम मोदी की लक्षद्वीप यात्रा पर मालदीव नेताओं के भद्दे कमेंट के बाद भारत में बायकॉट मालदीव (Boycott Maldives) ट्रेंड कर रहा है। साल 2023 में मालदीव में भारत से सबसे ज्यादा टूरिस्ट आए थे। मालदीव में भारतीय टूरिस्ट्स का एक बड़ा मार्केट है। बायकॉट ट्रेंड ने टूरिस्ट इकॉनमी पर निर्भर मालदीव को टेंशन में डाल दिया है। अब मालदीव चीन से कह रहा है कि व अधिकाधिक टूरिस्ट भेजे, लेकिन आंकड़ों को देखें तो मालदीव को कुछ खास हाथ लगने वाला नहीं है।

2020 से पहले चीनी टूरिस्ट रहते थे टॉप पर

मालदीव टूरिज्म में भारतीय टूरिस्ट हमेशा टॉप पर नहीं रहे हैं। साल 2020 से पहले चीनी टूरिस्ट्स मालदीव के टूरिज्म चार्ट में टॉप पर रहते थे। 2020 से भारतीय पर्यटकों की संख्या चीनी टूरिस्ट्स से आगे निकलनी शुरू हुई। साल 2014 में मालदीव में सबसे ज्यादा टूरिस्ट चीन से आए थे। मालदीव में आने वाले कुल पर्यटकों का करीब एक चौथाई हिस्सा चीनी पर्यटकों का था।

धीरे-धीरे बढ़े भारतीय टूरिस्ट

मालदीव के पर्यटन मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, साल 2014 में सबसे ज्यादा 3,63,626 टूरिस्ट्स चीन से आए थे। जबकि भारतीय टूरिस्ट्स की संख्या सिर्फ 45,587 थी। साल 2019 में मालदीव आने वाले चीनी टूरिस्ट का आंकड़ा 2,84,029 और भारतीय टूरिस्ट्स का आंकड़ा 1,66,030 था। साल 2020 में चीन से 34,245 और भारत से 62,960 टूरिस्ट्स मालदीव पहुंचे।

मालदीव में भारतीय और चीनी पर्यटकों की संख्या

साल चीन भारत
2014 3,63,626  45,587
2015 3,59,514 52,368
2016 3,24,326 66,955
2017 3,06,530 83,019
2018 2,83,116 90,474
2019 2,84,029 1,66,030
2020 34,245 62,960
2021 2,238

2,91,787

2022 12,764 2,41,382
2023 1,87,118 2,09,198

 

 2021 में काफी बढ़ गया अंतर

साल 2021 में मालदीव पहुंचने वाले भारतीय और चीनी पर्यटकों का अंतर काफी बढ़ गया। चीन से सिर्फ 2,238 पर्यटक मालदीव पहुंचे। वहीं, भारत से 2,91,787 पर्यटक मालदीव पहुंचे। 2022 में यह आंकड़ा 12,764 और 2,41,382 था। इसके बाद 2023 में 1,87,118 चीनी पर्यटक मालदीव पहुंचे। वहीं, भारत से 2,09,198 पर्यटक मालदीव पहुंचे।

आसान नहीं होगा चीनी पर्यटकों की संख्या बढ़ाना

यह आंकड़ा बताया है कि 2014 के बाद से मालदीव पहुंचने वाले चीनी पर्यटकों की संख्या में गिरावट आई है। वहीं, भारतीय पर्यटकों की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ। अब भारतीय पर्यटकों के बायकॉट करने से मालदीव के हाथ से एक बड़ा टूरिज्म मार्केट जा रहा है। वहीं, चीनी पर्यटकों की संख्या को बढ़ाना आसान नहीं होगा।

Latest Business News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा

Advertisement
Advertisement
Advertisement