1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. इंडसइंड बैंक ने एफडी की ब्याज दरें बढ़ाई, जानिए एक लाख रुपये की एफडी पर कितना मिलेगा फायदा

इंडसइंड बैंक ने एफडी की ब्याज दरें बढ़ाई, जानिए एक लाख रुपये की एफडी पर कितना मिलेगा फायदा

 Edited By: Abhinav Shalya
 Published : Feb 08, 2024 12:36 pm IST,  Updated : Feb 08, 2024 12:36 pm IST

IndusInd Bank की ओर से एफडी की ब्याज दरों में इजाफा किया गया है। बैंक में अधिकतम 8.25 प्रतिशत का ब्याज दिया जा रहा है।

इंडसइंड बैंक- India TV Hindi
इंडसइंड बैंक की ओर से एफडी ब्याज दर में इजाफा किया गया है। Image Source : FILE

निजी क्षेत्र के इंडसइंड बैंक की ओर से 2 करोड़ रुपये से कम एफडी की ब्याज दरों में बढ़ोतरी का ऐलान किया गया है। इसके बाद अब आम निवेशकों को एफडी पर 3.50 प्रतिशत से लेकर 7.75 प्रतिशत का ब्याज मिलेगा। वहीं, वरिष्ठ नागरिकों को बैंक द्वारा 4 से लेकर 8.25 प्रतिशत का ब्याज दिया जा रहा है। नई ब्याज दरें 6 फरवरी से प्रभावी हो गई है। बात दें, बैंक द्वारा 7 दिन से लेकर 10 वर्ष तक की एफडी ऑफर की जा रही है। 

इंडसइंड बैंक में सामान्य निवेशकों के लिए ब्याज दरें 

  • 7 दिन से 14 दिन - 3.50 प्रतिशत 
  • 15 दिन से 30 दिन -3.50 प्रतिशत 
  • 31 दिन से 45 दिन - 3.75 प्रतिशत 
  • 46 दिन से 60 दिन - 4.75 प्रतिशत 
  • 61 दिन से 90 दिन - 4.75 प्रतिशत 
  • 91 दिन से 120 दिन - 4.75 प्रतिशत 
  • 121 दिन से 180 दिन- 5.00 प्रतिशत 
  • 181 दिन से 210 दिन - 5.85 प्रतिशत 
  • 211 दिन से 269 दिन - 6.10 प्रतिशत 
  • 270 दिन से 354 दिन - 6.35 प्रतिशत 
  • 355 दिन या 364 दिन - 6.50 प्रतिशत 
  • 1 वर्ष से 1 वर्ष 6 माह से कम - 7.75 प्रतिशत 
  • 1 वर्ष 6 माह से 1 वर्ष 7 माह से कम - 7.75 प्रतिशत 
  • 1 वर्ष 7 माह से 2 वर्ष तक - 7.75 प्रतिशत 
  • 2 वर्ष से अधिक 2 वर्ष 1 माह तक - 7.25 प्रतिशत  
  • 2 वर्ष से अधिक 1 माह से 2 वर्ष से कम 6 माह तक - 7.25 प्रतिशत 
  • 2 वर्ष 6 माह से 2 वर्ष 9 माह से कम - 7.25 प्रतिशत 
  • 2 वर्ष 9 माह से 3 वर्ष 3 माह - 7.25 प्रतिशत 
  • 3 वर्ष से अधिक 3 माह से 61 माह से नीचे - 7.25 प्रतिशत 
  • 61 माह से अधिक - 7.00 प्रतिशत
  • इंडस टैक्स सेवर एफडी -  7.25 प्रतिशत 

वरिष्ठ नागरिकों को अतिरिक्त ब्याज 

बैंक की ओर से वरिष्ठ नागरिकों को 0.50 प्रतिशत का अतिरिक्त ब्याज दिया जा रहा है। बैंक द्वारा अधिकतम 8.25 प्रतिशत का ब्याज 1 वर्ष से लेकर 1.5 वर्ष से कम की एफडी पर ऑफर किया जा रहा है। 

एक्सिस बैंक ने बढ़ाई ब्याज दर 

एक्सिस बैंक की ओर से 2 करोड़ रुपये से कम की एफडी पर ब्याज दर को बढ़ाया गया है। बैंक द्वारा 7 दिन से लेकर 10 वर्ष की एफडी पर 3.50 प्रतिशत से लेकर 7.20 प्रतिशत की ब्याज दी जा रही है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा