भारतीय शेयर बाजार ने को बढ़त के साथ सकारात्मक शुरुआत की है। पिछले सत्रों की सुस्ती को पीछे छोड़ते हुए आज शुरुआती कारोबार में घरेलू सूचकांक हरे निशान में नजर आए, जिससे निवेशकों ने काफी हद तक राहत की सांस ली है। कारोबार की शुरुआत में बीएसई सेंसेक्स 71.45 अंक यानी 0.10 प्रतिशत की तेजी के साथ 74,222.49 के स्तर पर खुला। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 50 भी 22.15 अंक यानी 0.10 प्रतिशत की बढ़त लेते हुए 22,958.90 के महत्वपूर्ण स्तर के पार कारोबार करता देखा गया।
शुरुआती घंटों में बाजार में खरीदारी का रुझान सभी शेयरों में देखने को नहीं मिला और शुरुआती कारोबार में बढ़ने वाले शेयरों के मुकाबले गिरने वाले शेयरों की संख्या ज्यादा रही। जहां 1,086 शेयरों में खरीदारी और 1,221 शेयरों में बिकवाली दर्ज की गई, जबकि 171 शेयर स्थिर बने रहे।
आईटी और फार्मा सेक्टर में चमक
आज के शुरुआती सत्र में सेक्टोरल इंडेक्स का प्रदर्शन मिला-जुला रहा, जिसमें टेक्नोलॉजी और हेल्थकेयर शेयरों ने बाजार को थामे रखा। आईटी शेयरों में मजबूत लिवाली के चलते निफ्टी आईटी इंडेक्स 1.28% की छलांग लगाकर 32,275.00 के स्तर पर पहुंच गया। फार्मा सेक्टर्स में भी 0.98% की अच्छी बढ़त दर्ज की गई। वहीं, निफ्टी हेल्थकेयर (+0.84%) और मिडस्मॉल हेल्थकेयर (+0.48%) हरे निशान में कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स (-1.79%), निफ्टी मेटल (-0.81%), निफ्टी मीडिया (-0.79%), निफ्टी एफएमसीजी (-0.69%) और निफ्टी ऑटो (-0.52%) में बिकवाली का दबाव देखा गया।
ट्रेंट और इंफोसिस के शेयरों में जोरदार तेजी
निफ्टी 50 के शेयरों में आज चुनिंदा दिग्गज कंपनियों ने शानदार प्रदर्शन किया, जिससे बाजार को मजबूती मिली। ट्रेंट 5.25% की जबरदस्त तेजी के साथ ₹3,011.80 पर पहुंचकर आज का टॉप गेनर बना। इसके साथ ही इंफोसिस (+1.31%), एचसीएल टेक (+0.92%), टेक महिंद्रा (+0.90%) और टीसीएस (+0.96%) भी प्रमुख रूप से हरे निशान में चमके। इसके अलावा सन फार्मा (+1.87%) और इंडिगो (+1.47%) में भी अच्छी लिवाली देखी गई। दूसरी तरफ, बिकवाली के दबाव में रहने वाले प्रमुख शेयरों में कोल इंडिया (-1.28%), श्रीराम फाइनेंस (-1.12%), टाटा स्टील (-1.12%), अल्ट्राटेक सीमेंट (-1.06%) और अदाणी एंटरप्राइजेस (-0.69%) शामिल रहे। इसके अलावा अदाणी पोर्ट्स (-0.79%) में भी कमजोरी दर्ज की गई।
यह भी पढ़ें- Jio Platforms की शेयर बाजार में ऐतिहासिक एंट्री, 21% से ज्यादा उछले शेयर; बनी भारत की दूसरी सबसे बड़ी मूल्यवान कंपनी