1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Infinix के स्मार्ट 6 की बिक्री शुरू, 64 जीबी स्टोरेज और 5000 mAh की बैटरी के साथ कीमत 7500 रुपये से भी कम

Infinix के स्मार्ट 6 की बिक्री शुरू, 64 जीबी स्टोरेज और 5000 mAh की बैटरी के साथ कीमत 7500 रुपये से भी कम

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : May 06, 2022 09:05 pm IST,  Updated : May 06, 2022 09:05 pm IST

इनफिनिक्स स्मार्ट 6 मोबाइल फोन चार खूबसूरत रंग पोलर ब्लैक, हार्ट ऑफ ओशन और स्टाररी पर्पल में उपलब्ध है।

Infinix- India TV Hindi
Infinix Image Source : FILE

अगर आप कम कीमत में एक बेहतरीन स्मार्टफोन खरीदना चाह रहे हैं तो आपके लिए एक शानदार स्मार्टफोन बाजार में आ गया है। बजट स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी इनफिनिक्स ने हाल ही में  स्मार्ट 6 (Infinix Smart 6) को लॉन्च किया था। 6 मइ्र से इस फोन की पहली सेल शुरू हो गई है। यह फोन बिक्री के लिए ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध है।

इनफिनिक्स स्मार्ट 6 मोबाइल फोन चार खूबसूरत रंग पोलर ब्लैक, हार्ट ऑफ ओशन और स्टाररी पर्पल में उपलब्ध है। 2GB रैम और 64 जीबी इंटनल स्टोरेज वाले वैरिएंट की कीमत 7,499 रुपये है। एसबीआई क्रेडिट कार्ड से शॉपिंग करने पर 10 फीसदी का डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। फोन की खरीद पर आपको 6 महीने के लिए गाना प्लस की सब्सक्रिप्शन बिल्कुल मुफ्त मिलेगा।

Infinix Smart 6 के स्पेसिफिकेशंस

हमने आपको बताया है कि Infinix ने कम कीमत होने के बाद भी Smart 6 में शानदार फीचर दिए है। फोन में 6.82-इंच का बड़ा एचडी+ एलसीडी डिस्प्ले दिया गया है। फोन में मीडियाटेक हीलियो A22 प्रोसेसर है। इसमें 64GB इंटरनल स्टोरेज है, जिसे माइक्रो-एसडी कार्ड के जरिए 512GB तक बढ़ाया जा सकता है। यह 2GB एक्सटेंडेड रैम फीचर को भी सपोर्ट करता है, जिससे इसे 4GB तक बढ़ाया जा सकता है।

कैसा है कैमरा

Smart 6 में डुअल-रियर कैमरा मिलता है, जिसमें एलईडी फ्लैश के साथ 8MP का प्राइमरी शूटर और एक डेप्थ सेंसर है। वीडियो कॉल और सेल्फी के लिए इसमें एलईडी फ्लैश के साथ 5MP का शूटर है। इसके अलावा फोन में 10W चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000mAh की बैटरी भी दी गई है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 11 गो एडिशन पर आधारित XOS 7.6 पर काम करता है। 

एंटी बैक्टीरियल फोन

 
फोन की एक बड़ी खासियत इसमें दिया गया एंटी बैक्टीरियल बैक दिया गया, यानी कि कस्टमर्स को फोन के बैक पर सिल्वर ऑयन स्प्रेड के साथ एंटी बैक्टीरियल मटेरियल मिलेगा। इसे यूजर्स के स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर डिज़ाइन किया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा