1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Inox India IPO में बोली लगाने का आखिरी दिन, जानिए क्या है GMP का हाल

Inox India IPO में बोली लगाने का आखिरी दिन, जानिए क्या है GMP का हाल

 Edited By: Abhinav Shalya
 Published : Dec 18, 2023 07:25 am IST,  Updated : Dec 18, 2023 07:25 am IST

Inox India IPO in Hindi: आईनॉक्स इंडिया को आईपीओ में बोली लगाने का आखिरी दिन है। इस आईपीआई को प्राइस बैंड 627 रुपये से लेकर 660 रुपये प्रति शेयर है।

IPO- India TV Hindi
IPO Image Source : FILE

INOX India IPO GMP Today: क्रायोजेनिक टैंक बनाने का कारोबार करने वाली कंपनी आईनॉक्स इंडिया के आईपीओ का सब्सक्रिप्शन सोमवार (18 दिसंबर) को बंद हो रहा है। यानी आम निवेशक आज शाम तक ही इस आईपीओ में बोली लगा सकते हैं। ये आईपीओ रिटेल निवेशकों के लिए 14 दिसंबर, 2023 को खुला था। अब तक इस आईपीओ को ठीक ठाक रिस्पॉन्स मिलता नजर आया है और सब्सक्रिप्शन खुलने के दो कारोबारी सत्रों में 7.14 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इस आईपीआई को प्राइस बैंड 627 रुपये से लेकर 660 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। 

INOX India IPO: आज का GMP 

मिंट की रिपोर्ट के मुताबिक, आईनॉक्स इंडिया का जीएमपी 535 रुपये पर चल रहा है, जो कि इसके इश्यू प्राइस का करीब 80 प्रतिशत होता है। आईनॉक्स इंडिया के जीएमपी अधिक होने की वजह बाजार में चल रहा बुल रन माना जा रहा है, जिसके कारण निवेशकों का रुझान आईपीओ के प्रति सकारात्मक बना हुआ है। जीएमपी एक सूचकांक की तरह काम करता है जो कि शेयर के संभावित लिस्टिंग भाव को बताता है। बाजार की परिस्थितियों के मुताबिक इसमें बदलाव होता रहता है। हालांकि, जीएमपी कोई गारंटी नहीं है कि शेयर की लिस्टिंग इसी भाव पर होगी। ये केवल निवेशकों के रुझान के आधार पर अनुमान होता है। 

INOX India IPO की कब होगी लिस्टिंग 

आईनॉक्स इंडिया का आईपीओ टी+3 नियम के तहत लिस्ट होगा। इसका अलॉटमेंट 19 दिसंबर को हो सकता है। आईपीओ में शेयरों की लिस्टिंग 21 दिसंबर को होने की उम्मीद है।

INOX India IPO का कारोबार 

आईनॉक्स इंडिया का मुख्यालय गुजरात में है। कंपनी क्रायोजनिक इक्विपमेंट और सिस्टम बनाने का कार्य करती है।  क्रायोजेनिक टैंक बनाने के मामले में देश की टॉप कंपनी है। कंपनी का फोकस एक्सपोर्ट पर है। इस कंपनी की शुरुआत 1976 में बड़ौदा ऑक्सीजन के नाम से हुई थी। इस कंपनी के प्रोडक्ट्स एनर्जी, इंडस्ट्रियल गैस, एलएनजी, स्टील, हेल्थकेयर और केमिकल जैसी इंडस्ट्रीज में इस्तेमाल होते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा