1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. IPL फ्रेंचाइजियों की बल्ले-बल्ले, रेवन्यू 2X बढ़कर 6700 करोड़ के पार हुआ, कमाई में ये टीमें अव्वल

IPL फ्रेंचाइजियों की बल्ले-बल्ले, रेवन्यू 2X बढ़कर 6700 करोड़ के पार हुआ, कमाई में ये टीमें अव्वल

 Edited By: Alok Kumar @alocksone
 Published : Dec 09, 2024 12:00 pm IST,  Updated : Dec 09, 2024 12:03 pm IST

MI, जिसने वित्त वर्ष 23 में ₹49 करोड़ का घाटा दर्ज किया था, ने वित्त वर्ष 24 में ₹109 करोड़ का लाभ दर्ज किया है। केकेआर ने वित्त वर्ष 24 में ₹175 करोड़ का लाभ कमाया है, जो ₹24 करोड़ की तुलना में काफी अधिक है।

IPL- India TV Hindi
आईपीएल Image Source : FILE

इंडियन प्रीमियर लीग जिसे IPL भी कहते है, समय के साथ सफलता के नए आयाम जोड़ते जा रहा है। दुनियाभर में इस लीग की बढ़ती पॉपुलिरिटी ने इसके फ्रेंचाइजियों की कमाई बढ़ा दी है। आपको बता दें कि सिर्फ एक साल में IPL के 10 फ्रेंचाइजियों की रेवन्यू दोगुनी हो गई है। साल 2023 में फ्रेंचाइजियों का कुल रेवन्यू ₹3,082 करोड़ थी जो वित्त वर्ष 2024 में बढ़कर ₹6,797 करोड़ हो गई है। इस जानकारी टॉफलर ने जारी की है। कमाई में बढ़ोतरी के पीछे की वजह BCCI का डिज्नी स्टार और वायकॉम 18 के साथ ₹48,390 करोड़ का डील को माना जा रहा है। 

टीम  वित्त वर्ष 2024 में कुल रेवेन्यू वित्त वर्ष 2024 में नफा/ नुकसान
गुजरात टाइटन्स  776 करोड़  -57 करोड़
मुंबई इंडियंस  737 करोड़  109 करोड़
कोलकाता नाइट राइडर्स  698 करोड़  175 करोड़
लखनऊ सुपर जायंट्स  695 करोड़  59 करोड़
चेन्नई सुपर किंग्स  676 करोड़  22ं9 करोड़
पंजाब किंग्स  664 करोड़  252 करोड़
राजस्थान रॉयल्स  662 करोड़  142ं करोड़
सनराइजर्स हैदराबाद  659 करोड़  NA
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु  650 करोड़  221 करोड़
दिल्ली कैपिटल्स  580 करोड़  195 करोड़

स्रोत: टॉफलर 

आईपीएल की ब्रांड वैल्यू बढ़कर 12 अरब डॉलर हुई 

हाल ही में आई ब्रांड फाइनेंस रिपोर्ट के अनुसार, आईपीएल की ब्रांड वैल्यू 2023 की तुलना में 2024 में 13% बढ़कर 12 अरब डॉलर (10,16,64,58,82,400 रुपये) हो गई है, जो 2009 में इसके 2 बिलियन डॉलर के 6 गुनी है। वहीं, चार फ्रैंचाइजी- चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके), मुंबई इंडियंस (एमआई), रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने ब्रांड वैल्यू में 100 मिलियन डॉलर का आंकड़ा पार कर लिया है।

शाहरुख खान की बंपर कमाई 

पिछले वित्त वर्ष में आईपीएल फ्रैंचाइजी के वित्तीय प्रदर्शन में बड़ा बदलाव देखने को मिला, जिसमें अधिकांश टीमों के राजस्व में दोगुनी वृद्धि हुई और मुनाफा बढ़ा। गुजरात टाइटन्स (GT), MI और CSK ने बढ़त हासिल की, जिन्होंने नए वित्तीय मानक स्थापित किए, जबकि पंजाब किंग्स (PK) सबसे अधिक लाभ कमाने वाली फ्रैंचाइजी के रूप में उभरी। शाहरुख खान और जय मेहता के सह-स्वामित्व वाली कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने भी ₹322 करोड़ से दोगुना से भी अधिक राजस्व अर्जित कर ₹698 करोड़ कर लिया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा