1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. जियो ने सिल्क्यारा सुरंग में 12 घंटे के अंदर शुरू की कॉल, इंटरनेट सेवा, होगा ये फायदा

जियो ने सिल्क्यारा सुरंग में 12 घंटे के अंदर शुरू की कॉल, इंटरनेट सेवा, होगा ये फायदा

 Edited By: Alok Kumar @alocksone
 Published : Nov 28, 2023 06:04 pm IST,  Updated : Nov 28, 2023 06:04 pm IST

कंपनी ने कहा कि कोई भी वाहन पहाड़ी स्थान पर नहीं जा सकता है। वहां कोई खंभा और बिजली नहीं है और साथ ही कोई फाइबर कनेक्टिविटी भी नहीं है। उसके अनुसार, “इन सभी चुनौतियों पर काबू पा लिया गया है और जरूरी कनेक्टिविटी बहाल कर दी गई है।

रिलायंस जियो- India TV Hindi
रिलायंस जियो Image Source : JIO

दूरसंचार सेवा प्रदाता रिलायंस जियो ने सिल्क्यारा में क्षतिग्रस्त सुरंग के अंदर 12 घंटे के अंदर कॉल और इंटरनेट सेवा शुरू कर दी है। इससे उसमें फंसे 41 श्रमिकों के बचाव कार्य में मदद मिलेगी। उत्तराखंड के इस दूरस्थ क्षेत्र में मोबाइल सेवा कमजोर है और लगभग दो सप्ताह पहले क्षतिग्रस्त हुई निर्माणाधीन सुरंग में फंसे श्रमिकों को सुरक्षित निकालने के लिए दिन-रात काम कर रहे प्रशासन ने दूरसंचार सेवा प्रदाता कंपनी को नेटवर्क उपलब्ध कराने के लिए कहा था। 

एक्स के जरिये दी गई जानकारी 

रिलायंस ने सोशल नेटवर्किंग मंच एक्स पर मोबाइल टावर की तस्वीरें पोस्ट करते हुए कहा कि उसे कॉल और इंटरनेट सेवाएं प्रदान करने में खराब सड़क कनेक्टिविटी के अलावा बिजली और खंभों की कमी की चुनौतियों का सामना करना पड़ा। उसने कहा, “हमारी जियो टीम बचाव कार्यों में लगे लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रही है। यह बताते हुए गर्व महसूस हो रहा है कि जियो की इंटरनेट और कॉल सेवाएं इस दुर्गम स्थान पर 12 घंटे के भीतर प्रदान की गई हैं।” 

12 नवंबर से फंसे हुए है मजूदर 

कंपनी ने कहा कि कोई भी वाहन पहाड़ी स्थान पर नहीं जा सकता है। वहां कोई खंभा और बिजली नहीं है और साथ ही कोई फाइबर कनेक्टिविटी भी नहीं है। उसके अनुसार, “इन सभी चुनौतियों पर काबू पा लिया गया है और जरूरी कनेक्टिविटी बहाल कर दी गई है।’’ निर्माण कार्यों में लगे श्रमिक 12 नवंबर को भूस्खलन के बाद निर्माणाधीन सिल्क्यारा-बारकोट सुरंग का एक हिस्सा धंसने के बाद से उसके अंदर फंसे हुए हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा