1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. टमाटर, आलू और प्याज एक साल में कितना महंगा हुआ, जानें कितना बढ़ा किचन का बजट

टमाटर, आलू और प्याज एक साल में कितना महंगा हुआ, जानें कितना बढ़ा किचन का बजट

 Edited By: Alok Kumar @alocksone
 Published : Jun 10, 2024 07:13 pm IST,  Updated : Jun 10, 2024 07:13 pm IST

वेज थाली की लागत में 13 प्रतिशत का योगदान देने वाले चावल की कीमत में एक साल में 13 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। उत्पादन कम रहने से वेज थाली में नौ प्रतिशत की हिस्सेदारी वाली दाल की कीमत साल-दर-साल 21 प्रतिशत बढ़ गई।

Tomatoes, Potatoes and Onions- India TV Hindi
टमाटर, आलू और प्याज Image Source : FILE

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के आंकड़ों में महंगाई भले ही काबू में है लेकिन आम गृहिणियों पर किचन का बोझ बढ़ा है। आपको बता दें कि किचन पर बोझ बढ़ाने में टमाटर, आलू और प्याज की अहम भूमिका रही है। इनके दाम में पिछले एक साल में बड़ा उछाल देखने को मिला है। क्रेडिट रेटिंग एजेंसी क्रिसिल की रिपोर्ट के अनुसार, एक साल पहले की तुलना में टमाटर, आलू और प्याज के दाम में क्रमशः 39 प्रतिशत, 41 प्रतिशत और 43 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

इस कारण बढ़ी कीमत 

रिपोर्ट में कहा गया है कि रबी की बुवाई में कमी के कारण प्याज की आवक कम रहने और कटाई से पहले आलू की फसल में कीड़े लगने तथा पश्चिम बंगाल में फसल को हुए नुकसान से आलू की आपूर्ति कम होने से कीमतों में वृद्धि हुई है।

चाल और दाल की कीमत भी बढ़ी

वेज थाली की लागत में 13 प्रतिशत का योगदान देने वाले चावल की कीमत में एक साल में 13 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। उत्पादन कम रहने से वेज थाली में नौ प्रतिशत की हिस्सेदारी वाली दाल की कीमत साल-दर-साल 21 प्रतिशत बढ़ गई। वहीं, जीरा, मिर्च और वनस्पति तेल के दाम एक साल पहले के मुकाबले क्रमशः 37 प्रतिशत, 25 प्रतिशत और आठ प्रतिशत घट गये जिससे वेज थाली की लागत और नहीं बढ़ी। वहीं, चिकन के दाम में मई 2023 के मुकाबले 16 प्रतिशत की गिरावट के कारण नॉन-वेज थाली की लागत में कमी आई है।

वेज थाली हुई महंगी 

इस साल अप्रैल की तुलना में मई में घर पर तैयार वेज थाली की लागत एक प्रतिशत बढ़ गई जबकि नॉन-वेज थाली की लागत में इतनी ही गिरावट आई है। पिछले साल मई से तुलना करने पर, वेज थाली की लागत नौ प्रतिशत बढ़ गई है जबकि नॉन-वेज थाली की कीमत सात प्रतिशत कम हो गई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि इस साल मई में घर पर बनी वेज थाली की लागत 27.8 रुपये (अप्रैल में 27.4 रुपये) थी जबकि नॉन-वेज थाली की लागत 55.9 रुपये (अप्रैल में 56.3 रुपये) थी।

 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा