1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. कोटक महिंद्रा बैंक का अडाणी समूह को दिया गया कर्ज मामूली, मुनाफे में ग्रुप की कंपनियां

कोटक महिंद्रा बैंक का अडाणी समूह को दिया गया कर्ज मामूली, मुनाफे में ग्रुप की कंपनियां

 Edited By: Alok Kumar @alocksone
 Published : Mar 09, 2023 03:03 pm IST,  Updated : Mar 09, 2023 03:03 pm IST

गौरतलब है कि न्यूयॉर्क की कंपनी ‘हिंडनबर्ग’ ने जनवरी में अपनी एक रिपोर्ट में उद्योगपति गौतम अडाणी की अगुवाई वाले समूह पर खुले तौर पर शेयरों में गड़बड़ी और लेखा धोखाधड़ी में शामिल होने का आरोप लगाया गया था

कोटक बैंक- India TV Hindi
कोटक बैंक Image Source : PTI

कोटक महिंद्रा बैंक के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा है कि अडाणी समूह को दिया गया ऋण बैंक के ऋण देने के सिद्धांतों के अनुरूप है और कर्ज राशि भी मामूली ही है। कोटक महिंद्रा बैंक में थोक बैंकिंग के प्रमुख एवं अध्यक्ष पारितोष कश्यप ने कहा कि अडाणी समूह जिन परेशानियों में घिरा है वे कर्ज संबंधी मुद्दा नहीं होकर पूंजी बाजार तथा मूल्यांकन के मुद्दों से ज्यादा संबंधित है। उन्होंने कहा, समूह को हमने जो कर्ज दिया है वह कम है। हम देश में हर कॉरपोरेट कंपनी के साथ कारोबार करते हैं और जो कर्ज हम देते हैं वे हमारे सिद्धांतों और हमारे बहीखाते के आकार के अनुरूप होते हैं।

अडाणी ग्रुप की कई कंपनियां फायदे में

उन्होंने कहा कि समूह में परिचालन करने वाली कंपनियां वाजिब फायदे में हैं और उनके पास मजबूत लाभप्रदता तथा बहीखाता है। गौरतलब है कि न्यूयॉर्क की कंपनी ‘हिंडनबर्ग’ ने जनवरी में अपनी एक रिपोर्ट में उद्योगपति गौतम अडाणी की अगुवाई वाले समूह पर खुले तौर पर शेयरों में गड़बड़ी और लेखा धोखाधड़ी में शामिल होने का आरोप लगाया गया था। कंपनी के इस आरोप के बाद विविध कारोबार से जुड़े समूह की सूचीबद्ध कंपनियों के शेयरों में बड़ी गिरावट आई थी।

एलआईसी और एसबीआई का सबसे बड़ा एक्सपोजर 

अडाणी ग्रुप पर एसबीआई का करीब 27,000 करोड़ रुपये बकाया है। वहीं, एलआईसी का करीब 35,000 करोड़ रुपये बकाया है। एलआईसी का एक बड़ा हिस्सा इक्विटी निवेश में है। इसके चतले शेयरों में गिरावट के कारण नुकसान हुआ है। हालांकि, हाल के दिनों में तेजी लौटने से एलआईसी का घाटा कुछ कम हुआ है। अडाणी समूह की 10 सूचीबद्ध कंपनियों में से सात में एलआईसी ने निवेश किया है। अमेरिकी निवेश कंपनी हिंडनबर्ग रिसर्च ने 24 जनवरी को एक रिपोर्ट जारी की, जिसके बाद अडाणी समूह के शेयरों की भारी गिरावट का सामना करना पड़ा। इसके चलते समूह में एलआईसी का निवेश एक सप्ताह पहले नकारात्मक हो गया था। अडाणी समूह में एलआईसी के निवेश का मूल्य 24 फरवरी को घटकर 29,893.13 करोड़ रुपये रह गया, जबकि इनका खरीद मूल्य 30,127 करोड़ रुपये था। हालांकि, अडाणी समूह के शेयरों में आई हालिया तेजी के बाद हालात बदल गए।  अब फिर एलआई फायदे में पहुंच गया है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा