1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. LPG Cylinder Price Hike: महंगाई का बढ़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹993 बढ़े; आम आदमी का बिगड़ेगा बजट!

LPG Cylinder Price Hike: महंगाई का बढ़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹993 बढ़े; आम आदमी का बिगड़ेगा बजट!

 Written By: Shivendra Singh
 Published : May 01, 2026 06:34 am IST,  Updated : May 01, 2026 06:34 am IST

मई महीने की शुरुआत के साथ ही महंगाई ने आम लोगों और कारोबारियों को बड़ा झटका दे दिया है। कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में एक साथ ₹993 की भारी बढ़ोतरी हुई है। इस बढ़ोतरी का सीधा असर होटल, ढाबा और छोटे कारोबारियों पर पड़ेगा, जिससे खाने-पीने की चीजें भी महंगी हो सकती हैं।

LPG सिलेंडर हुआ महंगा- India TV Hindi
LPG सिलेंडर हुआ महंगा Image Source : CANVA

मई की शुरुआत के साथ ही आम लोगों और कारोबारियों को महंगाई का तगड़ा झटका लगा है। कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम में एक झटके में ₹993 तक की भारी बढ़ोतरी कर दी गई है। इस बढ़ोतरी का सीधा असर होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा और छोटे कारोबारियों पर पड़ेगा, वहीं इसका असर आम लोगों की जेब पर भी अप्रत्यक्ष रूप से दिखाई देगा। हालांकि राहत की बात यह है कि घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है।

नई कीमतों के अनुसार, दिल्ली में 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर अब ₹3071.50 का हो गया है, जो पहले ₹2078.50 में मिल रहा था। मुंबई में इसकी कीमत ₹3024 पहुंच गई है, जबकि कोलकाता में यह ₹3202 तक पहुंच चुका है। इसी तरह लखनऊ, पटना, जयपुर और चेन्नई जैसे शहरों में भी कीमतों में समान बढ़ोतरी देखने को मिली है।

यूपी में भी असर, कारोबारियों की बढ़ी चिंता

उत्तर प्रदेश के शहरों में भी इस बढ़ोतरी का असर साफ दिख रहा है। आगरा, लखनऊ और गोरखपुर जैसे शहरों में कमर्शियल सिलेंडर लगभग ₹993 महंगा हो गया है। इससे छोटे व्यापारियों के खर्च में अचानक बढ़ोतरी हो गई है, जिसका असर ग्राहकों पर भी पड़ सकता है। हालांकि 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में यह ₹913 और अन्य शहरों में भी लगभग पुराने स्तर पर ही बना हुआ है, जिससे आम परिवारों को फिलहाल राहत मिली है।

OTP से होगी गैस डिलीवरी

1 मई से गैस डिलीवरी का नियम भी सख्त कर दिया गया है। अब सिलेंडर की डिलीवरी के समय ग्राहक के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा, जिसे दिखाना जरूरी होगा। इससे फर्जी डिलीवरी और गड़बड़ी पर रोक लगेगी।

क्या बढ़ेगी खाने-पीने की कीमतें?

कमर्शियल गैस की कीमत बढ़ने से होटल और रेस्टोरेंट का खर्च बढ़ेगा, जिसका असर खाने-पीने की चीजों की कीमतों पर पड़ सकता है। ऐसे में आने वाले दिनों में महंगाई और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा