1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. महीने के पहले दिन मिली अच्छी खबर, LPG स‍िलेंडर के घट गए दाम, दिल्ली से पटना तक के रेट यहां देखें

महीने के पहले दिन मिली अच्छी खबर, LPG स‍िलेंडर के घट गए दाम, दिल्ली से पटना तक के रेट यहां देखें

 Edited By: Alok Kumar @alocksone
 Published : Jun 01, 2023 07:08 am IST,  Updated : Jun 01, 2023 07:33 am IST

कंपनियों ने दिल्ली में 19 किलो वाले सिलेंडर के दाम में 83 रुपये की कमी की है। दिल्ली में 1 मई को 19 किलो वाले सिलेंडर की कीमत 1856.50 रुपये थी जो अब 1 जून को घटकर 1773 हो गई है।

LPG- India TV Hindi
एलपीजी Image Source : FILE

नए महीने की शुरुआत अच्छी न्यूज से हुई है। दरअसल, आज से पेट्रोलियम कंपनियों ने LPG स‍िलेंडर के दाम घटा दिए हैं। कंपनियों की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, यह कटौती सिर्फ कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में की गई है। यानी घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दाम में कोई राहत नहीं दी गई है। कंपनियों ने दिल्ली में 19 किलो वाले सिलेंडर के दाम में 83 रुपये की कमी की है। दिल्ली में 1 मई को 19 किलो वाले सिलेंडर की कीमत 1856.50 रुपये थी जो अब 1 जून को घटकर 1773 हो गई है। यानी 83 रुपये की कटौती की गई है। 

मेट्रो शहरों में ये रहे 19 किलो वाले सिलेंडर के नए रेट 

Metro Cities LPG Cylinder rate
Image Source : IOCमेट्रो शहरों में ये रहे 19 किलो वाले सिलेंडर के नए रेट

देश के अन्य प्रमुख शहरों में ये रहें नए रेट 

पटना: 2021.5 रुपये
लखनऊ: 1909 रुपये
अमृतसर: 1895.5 रुपये 
देहरादून: 1839.5 रुपये 
जयपुर: 1818.5 रुपये 
रांची: 1949 रुपये 

आपके शहर में क्या हैं रेट अगर जानना है तो नीचे दिए लिंक की मदद से आप आसानी से देख सकते हैं। ​

https://cx.indianoil.in/webcenter/portal/Customer/pages_productprice

हवाई ईंधन के दाम में भी बड़ी कटौती 

पेट्रोलियम कंपनियों ने कमर्शियल सिलेंडर के दाम के अलावा हवाई ईंधन के दाम यानी एटीएफ (ATF) में भी बड़ी कटौती की है। आपको बता दें कि द‍िल्‍ली में ATF की कीमत  95935.34 रुपये के मुकाबले कम होकर 89,303.09 रुपये हो गई है। वहीं, मुंबई में दाम 89348.60 से घटका 83,413.96 रुपये प्रत‍ि क‍िलोलीटर हो गया है। कोलकाता में रेट घटकर 95,963.95 रुपये प्रत‍ि क‍िलोलीटर और चेन्‍नई में 93,041.33 रुपये प्रत‍ि क‍िलोलीटर हो गई है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा