1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. LPG Price: महंगे सिलेंडर से हुई 1 अक्टूबर की शुरुआत, इतने किलो वजन के लिए चुकानी होगी अब ये कीमत

LPG Price: महंगे सिलेंडर से हुई 1 अक्टूबर की शुरुआत, इतने किलो वजन के लिए चुकानी होगी अब ये कीमत

 Published : Oct 01, 2024 06:43 am IST,  Updated : Oct 01, 2024 07:23 am IST

कंपनियों ने त्योहार से पहले उपभोक्ताओं को झटका दिया है। 1अक्टूबर से अब देशभर में एक खास वजन वाले एलपीजी गैस के दाम में बढ़ोतरी हो गई है।

ऑयल मार्केटिंग कंपनियां महीने की पहली तारीख को एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम की समीक्षा करती हैं।- India TV Hindi
ऑयल मार्केटिंग कंपनियां महीने की पहली तारीख को एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम की समीक्षा करती हैं। Image Source : FILE

ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 1 अक्टूबर की सुबह एलपीजी के उपभोक्ताओं को झटका दे दिया है। 19 किलोग्राम गैस वाले एलपीजी सिलेंडर के दाम में 48.50 रुपये से 50 रुपये तक की बढ़ोतरी कर दी है। इंडियन  ऑयल की ऑफिशियल वेबसाइट के मुताबिक, दिल्ली में अब 19 किलोग्राम एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत 1740 रुपये हो गई है। हालांकि कंपनियों ने घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया है। यह पहले की तरह ही दिल्ली में 803 रुपये में मिलता रहेगा।

महानगरों में आज से है ये भाव

इंडियन ऑयल के मुताबिक 1 अक्टूबर 2024 से मुंबई में कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 1692.50 रुपये, कोलकाता में 1850.50 रुपये और चेन्नई में 1903 रुपये में उपलब्ध है। इससे पहले सितंबर में भी एलपीजी सिलेंडर के रेट करीब 39 रुपये बढ़े थे और यह 1691.50 रुपये हो गया था। पहले यह 1652.50 रुपये का था। 19 किलो वाला LPG सिलेंडर कोलकाता में मंगलवार से अब 48 रुपये महंगा हो गया।

प्रमुख शहरों में कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम आज

नोएडा -    ₹1,738.50

लखनऊ - ₹1,861.00
पटना -    ₹1,995.50
रांची -     ₹1,900.00
शिमला - ₹1,851.50
चंडीगढ़ - ₹1,760.50
जयपुर - ₹1,767.50
श्रीनगर - ₹2,043.00
देहरादून - ₹1,791.50
गाजियाबाद - ₹ ,738.50
फरीदाबाद -  ₹1,740.50
बेंगलरु - ₹1,818.00
गुरुग्राम - ₹ 1,756.00
भुवनेश्वर - ₹1,889.00
भागलपुर - ₹2,010.50
कानपुर -  ₹1,762.50

ढाबा-रेस्टोरेंट पर होगा असर

कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने से रेस्टोरेंट, होटल, ढाबे के भोजन के रेट पर असर देखने को मिल सकता है। इन जगहों पर ही खास तौर पर कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर का इस्तेमाल होता है। देखा जाए तो ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने बीते दो महीनों में भी कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में बढ़ोतरी की थी। सितंबर और अगस्त में भी दाम बढ़ाए गए थे। सितंबर में 39 रुपये और अगस्त में 8-9 रुपये की बढ़त की गई थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा