1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. LPG Price Cut: 1 नवंबर से बदले गैस सिलेंडर के रेट, LPG के दामों में हुई कटौती; जानिए कितना हुआ सस्ता

LPG Price Cut: 1 नवंबर से बदले गैस सिलेंडर के रेट, LPG के दामों में हुई कटौती; जानिए कितना हुआ सस्ता

 Edited By: Shivendra Singh
 Published : Nov 01, 2025 08:04 am IST,  Updated : Nov 01, 2025 08:05 am IST

1 नवंबर से एलपीजी (LPG) सिलेंडर के दामों में बदलाव किया गया है। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) ने नई कीमतें जारी की हैं। हालांकि घरेलू 14.2 किलो वाले सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

LPG सिलेंडर के दामों में...- India TV Hindi
LPG सिलेंडर के दामों में हुआ बदलाव Image Source : ANI

LPG cylinder price: देशभर में नवंबर महीने की शुरुआत के साथ ही लोगों के लिए एक राहतभरी खबर आई है। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (IOCL) ने 1 नवंबर से 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम घटा दिए हैं। हालांकि घरेलू यानी 14.2 किलो वाले LPG सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यानी घर की रसोई के बजट में फिलहाल कोई राहत नहीं मिलने वाली।

दरअसल, पिछले महीने यानी अक्टूबर में कमर्शियल सिलेंडर के दामों में करीब 15 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी, जिसके बाद होटल, रेस्टोरेंट और छोटे कारोबारियों पर महंगाई का बोझ बढ़ गया था। लेकिन नवंबर की शुरुआत में सरकार ने 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर के दामों में 4.5 से 6.5 रुपये तक की कटौती कर कुछ राहत दी है। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक, दिल्ली में 19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर का दाम अब 1590.50 रुपये हो गया है। यह पिछले महीने के मुकाबले 5 रुपये सस्ता है। बीते महीने इसका दाम 1595.50 रुपये प्रति सिलेंडर था।

कोलकाता में सबसे ज्यादा कमी

कोलकाता में कमर्शियल सिलेंडर के दामों में सबसे ज्यादा 6.5 रुपये की कमी की गई है। अब यहां 19 किलो का सिलेंडर 1694 रुपये में मिल रहा है, जबकि अक्टूबर में इसका रेट 1700.50 रुपये था। इसके अलावा, मुंबई में 19 किलो LPG सिलेंडर का नया रेट ₹1542 हो गया है, जो पिछले महीने से 5 रुपये कम है। वहीं चेन्नई में इसकी कीमत 1750 रुपये तय की गई है, जो अक्टूबर के मुकाबले 4.5 रुपये कम है।

LPG सिलेंडर के नए दाम
Image Source : OFFICIAL WEBSITELPG सिलेंडर के नए दाम

घरेलू गैस के दाम में कोई बदलाव नहीं

जहां एक ओर कमर्शियल सिलेंडर सस्ते हुए हैं, वहीं आम उपभोक्ताओं के लिए रसोई गैस के दामों में कोई राहत नहीं मिली है। 14.2 किलो वाले घरेलू LPG सिलेंडर के दाम अप्रैल 2025 से अब तक स्थिर हैं। वर्तमान में घरेलू सिलेंडर की कीमतें इस प्रकार हैं-

  • दिल्ली: 853 रुपये
  • कोलकाता: 879 रुपये
  • मुंबई: 852.50 रुपये
  • चेन्नई: 868.50 रुपये

कटौती के पीछे की वजह?

विशेषज्ञों का मानना है कि कमर्शियल LPG की कीमतें हर महीने ग्लोबल मार्केट के रेट और टैक्स स्ट्रक्चर के आधार पर तय होती हैं। अक्टूबर में बढ़ोतरी के बाद नवंबर में थोड़ा संतुलन लाने के लिए यह मामूली कटौती की गई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा