1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. LPG Price Hike: रसोई गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, यहां चेक करें अपने शहर में एलपीजी का नया रेट

LPG Price Hike: रसोई गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, यहां चेक करें अपने शहर में एलपीजी का नया रेट

 Edited By: Alok Kumar
 Published : Mar 01, 2025 07:55 am IST,  Updated : Mar 01, 2025 08:03 am IST

आपको बता दें कि हर महीने इंडियन ऑयल (IOC), हिन्दुस्तान पेट्रोलियम (HPCL) और भारत पेट्रोलियम (BPCL) LPG गैस के सिलेंडर की कीमतों में समीक्षा करती हैं।

LPG Cylinder - India TV Hindi
सिलेंडर Image Source : FILE

LPG Price Hike: 1 मार्च शुरू होने के साथ महंगाई का झटका लगा है। दरअसल, पेट्रोलियम कंपनियों ने 19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी की है। मिली जानकारी के अनुसार, इंडियन ऑयल (IOC) ने सिलेंडर की कीमत में 6 रुपये की बढ़ोतरी की है। बढ़ी कीमत आज से लागू हो गई है। हालांकि, 14 किलो वाले एलपीजी सिलेंडर के कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है। कमर्शियल सिलेंडर महंगा होने से होटल और रेस्टोरेंट पर बोझ बढ़ता है। इसका असर खाने-पीने वाले लोगों पर होता है। 

यहां देखें कहां कितनी बढ़ी कीमत

city wise price hike
Image Source : FILEयहां देखें कहां कितनी बढ़ी कीमत

घरेलू सिलेंडर के दाम में बदलाव नहीं 

पेट्रोलियम कंपनियों ने कमर्शियल सिलेंडर के दाम में बदलाव किया है लेकिन 14 किलो वाले घरेलू सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया है। दिल्ली में घरेलू सिलेंडर का रेट 803 रुपये है। कोलकाता में कीमत 829 और मुंबई में 802.50 है। दक्षिणी राज्य तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में इसकी कीमत 818.50 रुपये है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा