1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Mahashivratri 2024: महाशिवरात्रि पर किन राज्यों में बैंक रहेंगे बंद, यहां देखें पूरी लिस्ट

Mahashivratri 2024: महाशिवरात्रि पर किन राज्यों में बैंक रहेंगे बंद, यहां देखें पूरी लिस्ट

 Edited By: Abhinav Shalya
 Published : Mar 06, 2024 05:37 pm IST,  Updated : Mar 06, 2024 05:37 pm IST

Mahashivratri 2024 Bank Holiday: महाशिवरात्रि के अवसर पर देश के अलग-अलग राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। महाशिवरात्रि में मिलाकर मार्च कुल 14 दिन बैंक का अवकाश है।

Bank Holiday- India TV Hindi
Bank Holiday Image Source : FILE

Mahashivratri 2024 bank holiday date: महाशिवरात्रि का त्योहार पूरे देश में बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। इस बार शुक्रवार (8 मार्च) को महाशिवरात्रि का त्योहार पड़ रहा है। ऐसे में कई राज्यों में बैंकों का इस दिन अवकाश रहेगा।  महाशिवरात्रि को मिलाकर मार्च 2024 में कुल 14 दिन बैंक अलग-अलग राज्यों में बंद रहेंगे। इसमें क्षेत्रवार छुट्टियों को भी शामिल किया जाता है। बता दें, भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से हर वर्ष की शुरुआत में बैंकों की छुट्टियों का  कैलेंडर निकाला जाता है। इसकी के आधार पर सरकारी और निजी बैंकों में अवकाश तय किया जाता है। 

महाशिवरात्रि पर कब बंद रहेंगे बैंक

मार्च में दूसरे एवं चौथे शनिवार और रविवार के अलावा चपचार कुट, शिवरात्रि, बिहार दिवस, होली (दूसरा दिन) - धुलेटी/डोल जात्रा/धुलंडी, याओसांग दूसरा दिन/होली, होली, गुड फ्राइडे के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे। वहीं, 8 मार्च (शुक्रवार) को महाशिवरात्रि के अवसर पर देश के अलग-अलग राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। शुक्रवार के बाद दूसरा शनिवार और रविवार होने के कारण बैंककर्मियों के लिए वीकेंड इस बार तीन दिन का होगा। मार्च में 9 और 23 को दूसरा और चौथा शनिवार एवं 3, 10,17,24 और 31 को रविवार होने के कारण बैंक का अवकाश रहेगा। 

महाशिवरात्रि पर किन राज्यों में बैंक रहेंगे बंद

  • मध्य प्रदेश
  • ओडिशा
  • चंडीगढ़
  • उत्तराखंड
  • आंध्र प्रदेश
  • तेलंगाना
  • जम्मू-श्रीनगर
  • केरल
  • उत्तर प्रदेश
  • छत्तीसगढ
  • झारखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • गुजरात 
  • महाराष्ट्र
  • कर्नाटक

ऑनलाइन और एटीएम सेवाएं जारी रहेंगी

बैंकों की ब्रांच बेशक बंद रहेगी। लेकिन ऑनलाइन और एटीएम सेवाएं जारी रहेगी। आप बैंक की वेबसाइट या एटीएम पर जाकर आसानी से वित्तीय लेनदेन कर सकते हैं। इसमें किसी भी प्रकार की बाधा का सामना आपको नहीं करना पड़ेगा। 

ये भी पढ़ें

SBI Amrit Kalash FD: एसबीआई की 400 दिन वाली एफडी में निवेश का आखिरी मौका, मिल रहा तगड़ा ब्याज

Personal Loan: कितने तक का पर्सनल लोन ले सकते हैं आप, ऐसे लगाएं पता

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा