1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. मैक्स समूह के डायरेक्टर की पत्नी ने ही लगाए पति पर गंभीर आरोप, अब कंपनी ने दी ये सफाई

मैक्स समूह के डायरेक्टर की पत्नी ने ही लगाए पति पर गंभीर आरोप, अब कंपनी ने दी ये सफाई

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Mar 28, 2022 01:40 pm IST,  Updated : Mar 28, 2022 01:40 pm IST

सिंह ने कहा, "मामला अदालत में विचाराधीन होने की स्थिति में एनसीएलटी के समक्ष लगाए गए ये आरोप पूरी तरह गलत होने के साथ ही एक एजेंडा को भी दर्शाते हैं।

Max- India TV Hindi
Max Image Source : FILE

Highlights

  • मैक्स ग्रुप के संस्थापक एवं चेयरमैन अनलजीत सिंह ने एनसीएलटी के समक्ष दायर की गई एक अर्जी
  • सिंह ने कहा कि वह एनसीएलटी में होने वाली सुनवाई के दौरान इन आरोपों को चुनौती देंगे
  • अनलजीत सिंह की पत्नी नीलू अनलजीत सिंह ने एनसीएलटी के समक्ष हेराफेरी के आरोप लगाए

नयी दिल्ली। मैक्स ग्रुप के संस्थापक एवं चेयरमैन अनलजीत सिंह ने राष्ट्रीय कंपनी कानून न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) के समक्ष दायर की गई एक अर्जी में लगाए गए आरोपों को 'पूरी तरह गलत' बताया है। मैक्स की तरफ से बीएसई को सोमवार को भेजे गए बयान में सिंह ने कहा कि वह एनसीएलटी में होने वाली सुनवाई के दौरान इन आरोपों को चुनौती देंगे। 

सिंह ने कहा, "मामला अदालत में विचाराधीन होने की स्थिति में एनसीएलटी के समक्ष लगाए गए ये आरोप पूरी तरह गलत होने के साथ ही एक एजेंडा को भी दर्शाते हैं।" कुछ मीडिया रिपोर्ट में कहा गया था कि अनलजीत सिंह की पत्नी नीलू अनलजीत सिंह ने एनसीएलटी के समक्ष एक अर्जी लगाकर अपने पति पर होल्डिंग कंपनी से फंड दूसरी जगह भेजने के आरोप लगाए हैं। इसके साथ ही नीलू ने मैक्स वेंचर्स इंवेस्टमेंट होल्डिंग्स प्राइवेट लिमिटेड के कामकाज की जांच कराने की भी मांग की है। 

उन्होंने अपने पति अनलजीत सिंह को कंपनी का निदेशक एवं शेयरधारक होने के अयोग्य घोषित करने की भी एनसीएलटी से मांग की है। एनसीएलटी इस आवेदन पर इस हफ्ते सुनवाई कर सकता है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए अनलजीत सिंह ने कहा, "ये आरोप गलत तथ्यों एवं गलत प्रस्तुतिकरण पर आधारित हैं। हम इन्हें एनसीएलटी की सुनवाई के दौरान चुनौती देंगे।" 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा