1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. मीट बेचने वाली यह कंपनी लाएगी अपना IPO, इतने लाख शेयर के लिए निवेशक लगा पाएंगे बोली

मीट बेचने वाली यह कंपनी लाएगी अपना IPO, इतने लाख शेयर के लिए निवेशक लगा पाएंगे बोली

 Edited By: Alok Kumar @alocksone
 Published : Aug 28, 2024 02:41 pm IST,  Updated : Aug 28, 2024 02:41 pm IST

यह कंपनी का सार्वजनिक होने का दूसरा प्रयास है। इससे पहले उसने 2022 में सेबी के समक्ष दस्तावेज दाखिल किए थे और उसे आईपीओ के लिए मंजूरी भी मिल गई थी। हालांकि, इसके बाद कंपनी ने अपना आईपीओ जारी नहीं किया था।

IPO- India TV Hindi
आईपीओ Image Source : FILE

ऑनलाइन मांस बेचने वाली कंपनी जैपफ्रेश ने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) लाने के लिए भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के समक्ष दस्तावेज दाखिल किए हैं। जैपफ्रेश ने बुधवार को बयान में कहा, उसने बीएसई एसएमई मंच पर सूचीबद्ध होने के लिए सेबी के पास दस्तावेज दाखिल किए हैं। कंपनी के आईपीओ में 10 रुपये के अंकित मूल्य के साथ 59.06 लाख ताजा शेयर शामिल हैं। इसमें कोई बिक्री पेशकश (ओएफएस) नहीं है। आपको बता दें कि यह मेनबोर्ड आईपीओ नहीं होगा। यह एक एसएमई आईपीओ होगा। 

आईपीओ लाने का दूसरा प्रयास

जैपफ्रेश के संस्थापक दीपांशु मनचंदा ने कहा, ‘‘ हमें बीएसई एसएमई मंच पर सूचीबद्ध होने की दिशा में यह महत्वपूर्ण कदम उठाने पर गर्व है, जो पारदर्शिता, जवाबदेही तथा वृद्धि के प्रति हमारी अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है।’’ इस बीच, पर्यावरण इंजीनियरिंग समाधान कंपनी कॉनकॉर्ड एनवायरो सिस्टम्स ने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के जरिये धन जुटाने के लिए बाजार नियामक सेबी के समक्ष दोबारा दस्तावेज दाखिल किए हैं। मंगलवार को आईपीओ दस्तावेज के अनुसार, प्रस्तावित आईपीओ में 192.3 करोड़ रुपये के ताजा शेयर और 51.94 लाख शेयर की बिक्री पेशकश (ओएफएस) शामिल है। यह कंपनी का सार्वजनिक होने का दूसरा प्रयास है। इससे पहले उसने 2022 में सेबी के समक्ष दस्तावेज दाखिल किए थे और उसे आईपीओ के लिए मंजूरी भी मिल गई थी। हालांकि, इसके बाद कंपनी ने अपना आईपीओ जारी नहीं किया था। 

ओरिएंट टेक्नोलॉजीज ने दिया बंपर लिस्टिंग गेन

सूचना प्रौद्योगिकी समाधान प्रदाता ओरिएंट टेक्नोलॉजीज का शेयर निर्गम मूल्य 41 रुपये से करीब 41 प्रतिशत उछाल के साथ बुधवार को बाजार में सूचीबद्ध हुआ। बीएसई पर शेयर निर्गम मूल्य से 40.77 प्रतिशत उछाल के साथ 290 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ। बाद में यह 47.79 प्रतिशत बढ़कर 304.45 रुपये पर पहुंच गया। एनएसई पर इसने 39.80 प्रतिशत उछाल के साथ 288 रुपये पर शुरुआत की। कंपनी का बाजार मूल्यांकन 1,267.78 करोड़ रुपये रहा। ओरिएंट टेक्नोलॉजीज के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को गत शुक्रवार को निर्गम के अंतिम दिन तक 151.71 गुना अभिदान मिला था। आईपीओ 120 करोड़ रुपये के ताजा शेयर और 46 लाख शेयर की बिक्री पेशकश (ओएफएस) का संयोजन था। इसके लिए मूल्य दायर 195-206 रुपये प्रति शेयर तय किया गया था। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा