1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Naukari करने के लिए ये हैं देश की सर्वश्रेष्ठ 10 कंपनियां, बंपर सैलरी के साथ मिलती है जॉब सिक्योरिटी

Naukari करने के लिए ये हैं देश की सर्वश्रेष्ठ 10 कंपनियां, बंपर सैलरी के साथ मिलती है जॉब सिक्योरिटी

 Edited By: Alok Kumar @alocksone
 Published : Jul 21, 2022 04:58 pm IST,  Updated : Jul 21, 2022 05:12 pm IST

Naukari करने के लिए यह सर्वेक्षण वैश्विक स्तर पर 31 देशों की 5,944 कंपनियों पर 1,63,000 से अधिक लोगों की राय पर आधारित है।

TOP 10 Companies - India TV Hindi
TOP 10 Companies Image Source : INDIA TV

Highlights

  • दुनिया की 5,944 कंपनियों पर किया गया सर्वे
  • सर्वे में 1,63,000 से अधिक लोग हुए शामिल
  • सर्वे में 18 से 65 साल के आयु वर्ग में आम लोगों की राय जानी गई

Naukari ढूढंने से पहले हम सभी कंपनी की ब्रांड वैल्यू जरूरत देखते हैं। इसकी वजह होती है कि जहां हम नौकरी करने जा रहे हैं, उस कंपनी का जॉब सिक्योरिटी, सैलरी और दूसरे लाभ को लेकर कैसा ट्रैक रिकॉर्ड है। अगर, आप भी नई  नौकरी तलाश रहे हैं तो क्या आपको पता है कि जॉब करने के लिहाज देश की टॉप 10 कंपनी कौन है? अगर नहीं तो देश की 10 सर्वश्रेष्ठ कंपनियों के बारे में हम आपको बता रहे हैं। 

माइक्रोसॉफ्ट इंडिया सबसे आकर्षक नियोक्ता

दिग्गज प्रौद्योगिकी कंपनी माइक्रोसॉफ्ट इंडिया देश का सबसे ‘आकर्षक नियोक्ता ब्रांड’ है। गुरुवार को जारी एक सर्वेक्षण के अनुसार, मर्सिडीज बेंज इंडिया सबसे आकर्षक नियोक्ता की सूची में दूसरे स्थान पर और अमेजन इंडिया तीसरे स्थान पर है। रैंडस्टैड नियोक्ता ब्रांड अनुसंधान-2022 मुताबिक, माइक्रोसॉफ्ट इंडिया ने वित्तीय मोर्चे, छवि या प्रतिष्ठा, आकर्षक वेतन और लाभ देने के मामले में सबसे अधिक अंक हासिल किए हैं। किसी भी संगठन या कंपनी के लिए आकर्षक ब्रांड बनने को ये तीन सबसे महत्वपूर्ण तत्व हैं। 

टाटा की तीन कंपनियां सूची में शामिल 

सर्वेक्षण में कहा गया कि 2022 के लिए दस सबसे आकर्षक नियोक्ताओं की सूची में चौथे स्थान पर हेवलेट पैकर्ड, पांचवें पर इन्फोसिस, छठे पर विप्रो, सातवें पर टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, आठवें पर टाटा स्टील, नौवें पर टाटा पावर कंपनी और दसवें पर सैमसंग है। 

दुनिया की 5,944 कंपनियों पर किया गया सर्वे 

यह सर्वेक्षण वैश्विक स्तर पर 31 देशों की 5,944 कंपनियों पर 1,63,000 से अधिक लोगों की राय पर आधारित है। सर्वे में 18 से 65 साल के आयु वर्ग में आम लोगों की राय जानी गई। सर्वे के अनुसार, 10 में से नौ भारतीय कर्मचारी (88 प्रतिशत) प्रशिक्षण और व्यक्तिगत करियर की वृद्धि को सबसे महत्वपूर्ण मानते हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा