1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Kolkata Airport पर इस वजह से 100 से ज्यादा फ्लाइट में हुई देरी, इंडिगो ने सारी फ्लाइट कर दी सस्पेंड

Kolkata Airport पर इस वजह से 100 से ज्यादा फ्लाइट में हुई देरी, इंडिगो ने सारी फ्लाइट कर दी सस्पेंड

 Published : Jan 06, 2025 01:03 pm IST,  Updated : Jan 06, 2025 01:12 pm IST

सुबह 11:20 बजे उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, 6 जनवरी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 71 प्रस्थान और 41 आगमन फ्लाइट्स में भी देरी से हुईं।

सुबह 7 बजे से कम दृश्यता प्रक्रिया लागू की गई, जिससे हवाई यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ।- India TV Hindi
सुबह 7 बजे से कम दृश्यता प्रक्रिया लागू की गई, जिससे हवाई यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ। Image Source : KOLKATA AIRPORT X POST

मौसम की मार का फ्लाइट के ऑपरेशन पर जबरदस्त असर देखा जा रहा है। कोलकाता एयरपोर्ट पर घने कोहर के चलते 100 से ज्यादा फ्लाइट में देरी हुई है। कोहरे का कहर इतना बरपा कि इंडिगो ने कोलकाता एयरपोर्ट पर प्रस्थान और आगमन को स्थगित कर दिया। इससे पैसेंजर्स को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा है। फाइनेंशियल एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक, सोमवार को एक अधिकारी ने बताया कि घने कोहरे के कारण कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर लगभग 60 फ्लाइट्स में देरी हुई। सुबह 7 बजे से कम दृश्यता प्रक्रिया लागू की गई, जिससे हवाई यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ।

खबर के मुताबिक, FlightRadar24 के डेटा बताते हैं कि घने कोहरे और कम दृश्यता के कारण कोलकाता हवाई अड्डे पर 3 फ्लाइट रद्द होने की सूचना मिली। इसके अलावा, सुबह 11:20 बजे उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, 6 जनवरी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 71 प्रस्थान और 41 आगमन फ्लाइट्स में भी देरी से हुईं।

इंडिगो ने की यात्रियों को दिया ये अपडेट

इंडिगो ने जानकारी देते हुए कहा कि लिमिटेड विजिबिलिटी के चलते कोलकाता एयरपोर्ट पर प्रस्थान और आगमन अभी भी स्थगित है। हमारी एयरपोर्ट टीम और चालक दल इस दौरान आपको सर्वोत्तम संभव सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। मौसम साफ होने और परिचालन फिर से शुरू होने पर हम आपको सूचित करते रहेंगे।

अपनी फ्लाइट की स्थिति के बारे में लेटेस्ट अपडेट के लिए, कृपया https://bit.ly/3ZWAQXd पर जाएं। हमें हुई असुविधा के लिए ईमानदारी से खेद है और हम आपकी समझदारी और धैर्य की सराहना करते हैं।

एयर इंडिया-स्पाइसजेट ने भी किया अलर्ट

टाटा समूह की अगुवाई वाली एयर इंडिया ने भी पैसेंजर्स को अलर्ट करते हुए कहा है कि घने कोहरे के कारण खराब दृश्यता के कारण कोलकाता में उड़ान संचालन प्रभावित हो रहा है। कृपया हवाई अड्डे पर जाने से पहले अपनी उड़ान की स्थिति चेक कर लें। स्पाइसजेट ने भी अपील करते हुए कहा कि कोलकाता (सीसीयू) में खराब मौसम के कारण सभी प्रस्थान/आगमन और उनकी परिणामी उड़ानें प्रभावित हो सकती हैं। यात्रियों से अनुरोध है कि वे अपनी उड़ान की स्थिति पर नज़र रखें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा