1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. मुकेश अंबानी के बच्चों ने संभाला रिलायंस इंडस्ट्रीज का पूरा कारोबार, चेयरमैन बोले- सुरक्षित हाथों में कंपनी

मुकेश अंबानी के बच्चों ने संभाला रिलायंस इंडस्ट्रीज का पूरा कारोबार, चेयरमैन बोले- सुरक्षित हाथों में कंपनी

 Edited By: Sunil Chaurasia
 Published : Jun 20, 2026 09:37 am IST,  Updated : Jun 20, 2026 01:03 pm IST

मुकेश अंबानी ने रिलायंस के शेयरहोल्डरों से कहा, "आपकी कंपनी का भविष्य न सिर्फ सुरक्षित हाथों में है, बल्कि ऐसे हाथों में है जो इसे नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे।"

mukesh ambani, anant ambani, akash ambani, isha ambani, reliance industries- India TV Hindi
रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश अंबानी Image Source : PTI

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश अंबानी ने शुक्रवार को कहा कि रिलायंस इंडस्ट्रीज में उनके बच्चों को दायित्वों का हस्तांतरण लगभग पूरा हो चुका है। ये देश की सबसे वैल्यूएबल कंपनी में लंबे समय से चल रही उत्तराधिकार प्रक्रिया के अंतिम चरण का संकेत है। रिलायंस इंडस्ट्रीज की वार्षिक आम बैठक (AGM) में मुकेश अंबानी ने कहा कि उनके बच्चे आकाश, ईशा और अनंत अब ग्रुप के अलग-अलग प्रमुख कारोबारों का नेतृत्व कर रहे हैं और टेलीकॉम, रिटेल, डिजिटल सर्विस और रिन्यूएबल एनर्जी जैसे सेक्टरों में कंपनी के अगले वृद्धि चरण को आगे बढ़ाएंगे।

''सुरक्षित हाथों में कंपनी का भविष्य'' 

मुकेश अंबानी ने अपने तीनों बच्चों की तारीफ करते हुए कहा, "रिलायंस में दैनिक प्रबंधन का पीढ़ीगत हस्तांतरण लगभग पूरा हो चुका है।" इससे संकेत मिलता है कि उत्तराधिकार प्रक्रिया अपने अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। उन्होंने रिलायंस के शेयरहोल्डरों से कहा, "आपकी कंपनी का भविष्य न सिर्फ सुरक्षित हाथों में है, बल्कि ऐसे हाथों में है जो इसे नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे।" पिछले साल की तरह इस बार भी उन्होंने आकाश को टेलीकॉम और ईशा को रिटेल बिजनेस की योजनाएं प्रस्तुत करने के लिए मंच दिया। 

किस बच्चे के पास कौन-सा बिजनेस

मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी ने एनर्जी सेक्टर से जुड़ी व्यावसायिक जानकारी साझा की। उन्हें पिछले साल मई में एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अपॉइंट किया गया था। मुकेश अंबानी ने कहा, "ईशा, आकाश और अनंत ने अब रिलायंस इंडस्ट्रीज के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में तीन परिवर्तनकारी वर्ष पूरे कर लिए हैं। ईशा कंज्यूमर बिजनेस को लीड करती हैं, आकाश टेक्नोलॉजी बिजनेस को लीड करते हैं और अनंत एनर्जी बिजनेस का नेतृत्व संभाल रहे हैं।" उन्होंने कहा कि ये तीनों लोग मिलकर पूरे ग्रुप की पूरी वृद्धि पर काम कर रहे हैं।

जल्द आ सकता है Jio का IPO

रिलायंस इंडस्ट्रीज की 49वीं AGM में मुकेश अंबानी ने कंपनी की उपलब्धियों और भविष्य की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की। इसके साथ ही उन्होंने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि जियो प्लेटफॉर्म्स के बोर्ड ने कंपनी के IPO को मंजूरी दे दी है। कंपनी का ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस शुक्रवार को सेबी के पास दाखिल कर दिया गया। इस घोषणा के साथ ही जियो के शेयर बाजार में लिस्ट होने का रास्ता साफ हो गया है।

ये भी पढ़ें- 

SBI Mutual Fund अगले महीने ला सकता है 13,000 करोड़ रुपये का IPO, सेबी से मिली मंजूरी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा