1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. न्यू ईयर पर चंद रुपयों में विदेश घूमने का सपना होगा पूरा, सर्दियों के मौसम के लिए ये जगह है सबसे परफेक्ट

न्यू ईयर पर चंद रुपयों में विदेश घूमने का सपना होगा पूरा, सर्दियों के मौसम के लिए ये जगह है सबसे परफेक्ट

 Written By: Vikash Tiwary
 Published : Dec 20, 2022 02:00 pm IST,  Updated : Dec 20, 2022 02:18 pm IST

नए साल पर अगर आपका घूमने का प्लान कम पैसे के चलते कैंसिल हो गया है तो अब आपको परेशान नहीं होना है। हम आपके लिए कम पैसे में इंडिया से बाहर जाने का एक शानदार प्लान लाएं हैं।

न्यू ईयर पर चंद रुपयों में विदेश घूमने का सपना साकार- India TV Hindi
न्यू ईयर पर चंद रुपयों में विदेश घूमने का सपना साकार Image Source : FILE

अगर आपने न्यू ईयर पर बाहर घूमने का प्लान अभी तक नहीं बनाया है और ऐसा करने की सोच रहे हैं तो आपकी बजट में इंडिया से बाहर घुमकर आने का शानदार प्लान हमारे पास है। ये देश नए साल पर आपके लिए बिलकुल परफेक्ट टूरिस्ट लोकेशन हो सकते हैं। यहां की करेंसी हमारे देश की तुलना में काफी कमजोर है। आपकी जेब के कुछ चंद हजार रुपये वहां लाखों में हो जाएंगे।

वियतनाम (Vietnam)

हमारी लिस्ट में जो सबसे पहला टूरिस्ट लोकेशन है वो है वियतनाम। न्यू ईयर मनाने के लिहाज से आपके लिए परफेक्ट जगह हो सकता है, क्योंकि वहां की करेंसी इंडोनेशिया और कंबोडिया के तुलना में भी काफी कमजोर है। मॉडर्न शहर के साथ आपको नेचर के करीब जाने का मौका मिलेगा। आपको तैरते हुए बाजार देखने को मिलेंगे, लाइमस्टोन के द्वीप के साथ आप सैन्य संग्रहालय में भी जाकर घुम सकते हैं। भारतीय रुपया वहां के 285.30 वियतनामी दोंग के बराबर है। अगर आप भारत से वियतनाम जाने की सोच रहे हैं तो वियतजेट फ्लाइट की टिकट ले सकते हैं जो डोमेस्टिक फ्लाइट से भी सस्ता पड़ेगा।

इंडोनेशिया (Indonesia)

दूसरे नंबर पर आता है इंडोनेशिया। यह एक ऐसा देश है जहां काफी संख्या में भारतीय हॉलिडे मनाने आते हैं, क्योंकि कम करेंसी वैल्यू के चलते भारतीय यात्री आसानी से अपनी छुट्टी एंजॉय कर लेते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि अगर आपके पास भारत का एक रुपया है तो आप उसे यहां 188.61 इंडोनेशियाई रुपये में बदल सकते हैं। कहीं भी घूमने के लिए जितना अधिक पैसा उतना ज्यादा मजा। 

कंबोडिया (Cambodia)

लिस्ट में तीसरे स्थान पर कंबोडिया है। यहां राष्ट्रीय संग्रहालय है। इसके साथ आप रॉयल पैलेस, मंदिर, घने जंगल, साफ समुद्र तट जैसे कई आकर्षण वाले जगहों का आनंद ले सकते हैं। यहां की करेंसी की कीमत भारतीय एक रुपये की तुलना में 49.68 कम्बोडियन रिएल है।

श्रीलंका (Sri Lanka)

हमारा पड़ोसी देश श्रीलंका, जिसे हमने अपनी लिस्ट में चौथे स्थान पर रखा है। वहां इस समय भयंकर गरीबी है। वहां कम पैसे में लोग अधिक जगह घुमा रहे हैं। यह देश दक्षिण एशिया में स्थित हिंद महासागर के उत्तरी भाग के समुद्री द्वीप से बेहद ही खूबसूरत दिखता है। बता दें, पुडुचेरी से श्रीलंका के लिए फेरी सेवा की शुरुआत अगले महीने से होने जा रही है। इसकी मदद से आप बिना फ्लाईट की टिकट लिए श्रीलंका जा सकते हैं। वहां भारत का एक रुपया 4.41 श्रीलंकाई रुपये के बराबर है। 

नेपाल (Nepal)

नेपाल के साथ भारत का रोजी-रोटी का रिश्ता है और यही वजह है कि अभी भी वहां जाने के लिए पासपोर्ट की जरूरत नहीं पड़ती है। यह देश हमारी लिस्ट में 5वें स्थान पर है। नेचर को करीब से देखने की तमन्ना है तो आप वहां का प्लान बना सकते हैं। वहां हिंदू देवी-देवताओं से जुड़े कई धार्मिक स्थल है। हर साल लाखों लोग वहां घूमने जाते हैं। हमारे यहां के एक रुपये की कीमत 1.60 नेपाली रुपये के बराबर है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा