Tuesday, March 10, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. रतन टाटा के दिखाए रास्ते पर ही चलेंगे नोएल टाटा, बोले- परोपकारी पहलों और राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित रहेगी कंपनी

रतन टाटा के दिखाए रास्ते पर ही चलेंगे नोएल टाटा, बोले- परोपकारी पहलों और राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित रहेगी कंपनी

Reported By : Sachin Chaudhary Edited By : Sunil Chaurasia Published : Oct 11, 2024 05:27 pm IST, Updated : Oct 11, 2024 06:13 pm IST

टाटा संस, टाटा ग्रुप की कंपनियों की होल्डिंग और प्रोमोटर कंपनी है। नोएल टाटा, सर रतन टाटा ट्रस्ट और सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट के निदेशक मंडल में ट्रस्टी हैं।

नोएल टाटा को मिली रतन टाटा की जगह- India TV Paisa
Photo:PTI नोएल टाटा को मिली रतन टाटा की जगह

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन रतन टाटा के निधन के बाद उनके सौतेले भाई नोएल टाटा को बड़ी जिम्मेदारी की गई है। रतन टाटा के गुजरने के बाद अब नोएल टाटा, टाटा ट्रस्ट्स के नए चेयरमैन होंगे। कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने इस प्रतिष्ठित और बड़े पद के लिए नोएल टाटा को चुना है। 67 साल के नोएल टाटा ने रतन टाटा के नेतृत्व में ही ज्यादातर काम किया है। टाटा ट्रस्ट्स में मोटे तौर पर सर रतन टाटा ट्रस्ट एंड अलाइड ट्रस्ट्स और सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट एंड अलाइड ट्रस्ट शामिल हैं, जिनके पास टाटा संस की 66 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

टाटा ग्रुप की पैरेंट कंपनी है टाटा संस

बताते चलें कि टाटा संस, टाटा ग्रुप की कंपनियों की होल्डिंग और प्रोमोटर कंपनी है। नोएल टाटा, सर रतन टाटा ट्रस्ट और सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट के निदेशक मंडल में ट्रस्टी हैं। रतन टाटा की जगह नियुक्त किए जाने के बाद नोएल टाटा ने कहा, ''मैं अपने साथी ट्रस्टियों द्वारा मुझे दी गई इस बड़ी जिम्मेदारी के लिए बहुत सम्मानित और विनम्र महसूस कर रहा हूं। मैं रतन एन. टाटा और टाटा ग्रुप के संस्थापकों की विरासत को आगे बढ़ाने के लिए तत्पर हूं। एक सदी से भी ज्यादा समय पहले स्थापित टाटा ट्रस्ट सामाजिक भलाई के लिए एक अनूठा माध्यम है।'' 

राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित रहेगा टाटा ग्रुप

टाटा ट्रस्ट्स के नए चेयरमैन नोएल टाटा ने कहा, ''इस पवित्र अवसर पर, हम अपने विकासात्मक और परोपकारी पहलों को आगे बढ़ाने और राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाने के लिए खुद को फिर से समर्पित करते हैं।" बताते चलें कि लंबे समय से बीमार चल रहे 86 साल के रतन टाटा का बुधवार रात को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन हो गया था। रतन के निधन के बाद ही ‘टाटा ट्रस्ट्स’ के चेयरमैन पद के लिए उनके उत्ताराधिकारी की तलाश शुरू हुई। रतन टाटा के उत्तराधिकारी का चयन करने के लिए टाटा ट्रस्ट बोर्ड की बैठक हुई और नोएल टाटा के नाम पर अंतिम मुहर लगी। 

साइरस मिस्त्री के जीजा हैं नोएल टाटा

बताते चलें कि नोएल टाटा ने 1999 में टाटा ग्रुप जॉइन किया था और रिटेल यूनिट ट्रेंट के चेयरमैन हैं, जो वेस्टसाइड और जूडियो जैसी चेन ऑपरेट करती है। ट्रेंट का मार्केट कैप 2 लाख करोड़ रुपये से भी ज्यादा है। इसके अलावा नोएल टाटा वोल्टास और टाटा इंटरनेशनल के भी चेयरमैन हैं। नोएल टाटा की पत्नी अलू टाटा, साइरस मिस्त्री की बहन हैं। अलू टाटा, शापूरजी पालोनजी परिवार का हिस्सा हैं, जो 18.4 प्रतिशत से ज्यादा हिस्सेदारी के साथ टाटा संस का सबसे बड़ा इंडीविजुअल शेयरहोल्डर है।

Latest Business News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा

Advertisement
Advertisement
Advertisement